रविवार को चलेगी चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी, बुधवार को नहीं होगा परिचालन

Edited By Isha, Updated: 16 Nov, 2019 12:41 PM

chandigarh new delhi shatabdi will run on sunday

नई दिल्ली से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से नई दिल्ली के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रैस अब रविवार को भी चलेगी। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज द्वारा भेजे गए आग्रह को रेलवे मंत्रालय ने स्वीकार कर लिया

अम्बाला छावनी (हरिंद्र): नई दिल्ली से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से नई दिल्ली के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रैस अब रविवार को भी चलेगी। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज द्वारा भेजे गए आग्रह को रेलवे मंत्रालय ने स्वीकार कर लिया है और इस संबंध में लिखित आदेश जारी किए हैं। अब उक्त शताब्दी का परिचालन बुधवार को नहीं होगा। रविवार के दिन नई दिल्ली और चंडीगढ़ के बीच सफर करने वाले यात्रियों को रेलवे ने राहत प्रदान की है।

रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आदेशों के तहत ट्रेन नंबर 12045/12046 नई दिल्ली-चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी अब बुधवार नहीं चलेगी। ट्रेन नंबर 12045 सप्ताह के 6 दिन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से शाम 7.15 पर रवाना होती है। शताब्दी करनाल स्टेशन पर रात 8.49 बजे, छावनी स्टेशन पर रात 9.58 बजे और चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर रात 10.45 बजे पहुंचती है। वापसी में ट्रेन नंबर 12046 चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन दोपहर 12 बजे, अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर दोपहर 12.38 बजे, करनाल रेलवे स्टेशन पर दोपहर 1.32 बजे और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर दोपहर 3.25 बजे पहुंचती है।

रेलवे बोर्ड तक पहुंचाई कारोबारियों व जनता की आवाज
हरियाणा सरकार के तत्कालीन स्वास्थ्य एवं खेलमंत्री व मौजूदा गृहमंत्री अनिल विज ने इस संबंध में 14 सितम्बर को एक पत्र रेल मंत्री पीयूष गोयल को भेजा था। पत्र के माध्यम से जानकारी दी गई थी कि ट्रेन नंबर 12045/12046 नई दिल्ली-चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी रविवार को छोड़कर सप्ताह के 6 दिन चल रही है जबकि शनिवार व रविवार को यात्रियों की अधिक भीड़ रहती है।

अम्बाला छावनी एक सैंट्रल प्वाइंट है, यहां से रोजाना छात्र, व्यापारी और टूरिस्ट चढ़ते व उतरते हैं। इस ट्रेन के माध्यम से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से आगामी ट्रेन जैसे मुंबई, पटना, रांची और हावड़ा सहित फ्लाइट्स पकडऩा काफी आसान रहता है। अनिल विज ने रेल मंत्री से इस बात का भी विशेष तौर पर जिक्र किया था कि वह अम्बाला विधानसभा से संबंध रखते हैं और अम्बाला की जनता की पुरजोर मांग पर उन्होंने ट्रेन को रविवार के दिन चलाने आग्रह किया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!