सांसद सैनी के बारे में केंद्रीय कार्यकारिणी लेगी निर्णय : डा. जैन

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 15 Sep, 2018 03:30 PM

central executive will decide about mp saini

भाजपा के प्रदेश प्रभारी डा. अनिल जैन ने कहा कि सांसद सैनी के बारे में सभी जानकारी केंद्र कार्यकारिणी को दे दी है। जो भी निर्णय सांसद सैनी के बारे में लेना....

रोहतक(दीपक भारद्वाज): भाजपा के प्रदेश प्रभारी डा. अनिल जैन ने कहा कि सांसद सैनी के बारे में सभी जानकारी केंद्र कार्यकारिणी को दे दी है। जो भी निर्णय सांसद सैनी के बारे में लेना है, वह केंद्र कार्यकारिणी ही लेगी। इसमें प्रदेश सरकार कुछ नहीं कर सकती। डा. जैन तिलियार लेक पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने पत्रकारों द्वारा रेवाड़ी दुष्कर्म घटना के बारे में पूछे सवाल के जवाब में कहा कि उक्त घटना के दोषियों को चिन्हित कर लिया गया है। कानून अपना कार्य गंभीरता से कर रहा है। 

आम आदमी पार्टी के अनुसार हरियाणा में बिजली के दाम दिल्ली की अपेक्षा ज्यादा है, उस पर डा. जैन ने आम आदमी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार के पास कोई मुद्दा नहीं है। ‘आप’ लोगों का ध्यान भटकाने के लिए गलत बयानबाजी कर रहे हैं, जबकि सरकार के इस निर्णय से 43 लाख प्रदेशवासियों को लाभ मिलने वाला है। ‘आप’ के पास प्रदेश में चुनाव लडऩे के लिए कोई मुद्दा नहीं है। यहां तक कि कौन उनका मुखिया होगा, यह भी स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्षी लोगों ने एक भगौड़े के बयान पर विश्वास करते हुए देश के गरिमापूर्ण व जिम्मेदारी भरे पद पर बैठे वित्तमंत्री अरुण जेटली पर आरोप लगाया है, जो शर्मनाक है। किसी के बारे में भी बिना किसी आधार के बयानबाजी करना गलत है। 

बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुजर, संगठन मंत्री सुरेश भट्ट, वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, सहकारिता राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर, परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार, खाद्य मंत्री कर्णदेव कम्बोज, लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह, सांसद रत्नलाल कटारिया, श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब सिंह सैनी, विधायक बक्शी सिंह विर्क, डा. वेदपाल, जिला अध्यक्ष अजय बंसल, सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन रामअवतार वाल्मीकि, रमेश भाटिया, शमशेर खरकड़ा, महामंत्री धर्मबीर शर्मा व सतीश आहुजा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!