प्रिंस हत्याकांड में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर कर सकती है CBI

Edited By Nisha Bhardwaj, Updated: 10 Jun, 2018 10:08 AM

cbi can file supplementary chargesheet

मिलेनियम सिटी का सबसे चर्चित प्रिंस हत्याकांड मामले में सी.बी.आई. अब जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर सकती है। सी.बी.आई. एस.आई.टी. अधिकारियों की भी छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि वीरवार को बस कंडक्टर अशोक से सी.बी.आई. ने पूछताछ की है। अब समझा...

गुरुग्राम(ब्यूरो): मिलेनियम सिटी का सबसे चर्चित प्रिंस हत्याकांड मामले में सी.बी.आई. अब जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर सकती है। सी.बी.आई. एस.आई.टी. अधिकारियों की भी छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि वीरवार को बस कंडक्टर अशोक से सी.बी.आई. ने पूछताछ की है। अब समझा जा रहा है कि जल्द ही सी.बी.आई. चार्जशीट दायर कर सकती है। बाल सत्र न्यायालय ने ट्रायल के 4 जुलाई की तारीख निश्चित की है। 

इसी बीच पीड़ित परिवार मीडिया के बढ़ते दबाव के कारण सरकार ने केस सी.बी.आई.  को सौंप दिया था। सी.बी.आई. ने पूरा केस ही उलट दिया और स्कूल के छात्र भोलू को हत्या का आरोपी बनाकर बस कंडक्टर अशोक को क्लीन चिट दे दी थी। अब भोलू न्यायिक हिरासत में हैं। ट्रायल शुरू होने से पहले सी.बी.आई.  की जांच पूरी होनी जरूरी है। बाल सत्र न्यायालय ने ट्रायल शुरू करने के लिए 4 जुलाई की तारीख निश्चित की है। बताया जा रही है कि इससे पहले सी.बी.आई. अपनी जांच पूरी करना चाहती है।

एस.आई.टी. अधिकारियों से हुई है पूछताछ
नामी स्कूल में हुई मासूम छात्र प्रिंस की हत्या मामले में गुरुग्राम पुलिस द्वारा गठित एस.आई.टी. काफी विवादों में रही है। एस.आई.टी.में शामिल कई अधिकारियों को सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया भी था। ऐसे में माना जा रहा कंडेक्टर अशोक को फंसाने में अधिकारियों की क्या भूमिका रही है इस बारे में सीबीआई पूरी छानबीन कर चुकी है। गुरुवार को भी पुलिस द्वारा आरोपी बनाए गए कंडक्टर अशोक से सीबीआई ने पूछताछ की थी। हालांकि सीबीआई ने कंडक्टर अशोक को आरोप से बरी कर दिया है और उसे सरकारी गवाह बनाया गया है। 

उल्लेखनीय है कि 8 सितम्बर 2017 को साइबर सिटी के नामी स्कूल में मासूम छात्र प्रिंस की बेरहमी से गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने बस कंडेक्टर अशोक को हत्या का आरोपी बनाया था और अशोक ने भी अपराध कबूल किया था। लेकिन बाद में अशोक ने कहा कि उसे मारपीट कर दबाव बनाकर पुलिस अपराध कबूल करने के विवश कर दिया था।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!