Edited By Isha, Updated: 27 Dec, 2020 11:57 AM
महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा का शुक्रवार को कलायत में चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय मार्ग पर घेराव करने के मामले पर पुलिस ने कड़ा संज्ञान लिया है। कलायत पुलिस ने इस संदर्भ में सिपाही सतपाल सिंह की शिकायत पर प्रदर्शनकारियों के
कलायत: महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा का शुक्रवार को कलायत में चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय मार्ग पर घेराव करने के मामले पर पुलिस ने कड़ा संज्ञान लिया है। कलायत पुलिस ने इस संदर्भ में सिपाही सतपाल सिंह की शिकायत पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ 47, 149, 341, 506 और 504 आई.पी.सी. के तहत मामला दर्ज किया है।
‘जजपा विधायक का घेराव करने के आरोप में लगभग 4 दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज’
गुहला-चीका, (गोयल): गुहला पुलिस ने गुहला के जजपा विधायक ईश्वर सिंह का घेराव करने के आरोप में लगभग 4 दर्जन लोगों के खिलाफ भा.द.स. की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। गुहला थाना प्रभारी बीरभान ने बताया कि एक कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि विधायक ईश्वर सिंह संबोधित कर रहे थे। उन्हें गुप्त सूचना मिली कि किसान आंदोलन से जुड़े कुछ लोग कार्यक्रम का बहिष्कार करने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए और मुख्यातिथि विधायक ईश्वर सिंह का घेराव कर लिया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विधायक ईश्वर सिंह के इस्तीफे की मांग की।