भ्रष्टाचारी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज, नशा बेचने वालों से की थी रिश्वत की डिमांड

Edited By Vivek Rai, Updated: 14 May, 2022 04:39 PM

case filed against corrupt police employees in bribe case

हरियाणा के यमुनानगर जिले में पुलिस ने भ्रष्टाचारी पुलिस कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह ने यमुनानगर के साडोरा थाना में कार्यरत 2 असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर, एक हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल सहित कुल 5 लोगों के खिलाफ...

यमुनानगर(सुरेंद्र): हरियाणा के यमुनानगर जिले में पुलिस ने भ्रष्टाचारी पुलिस कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह ने यमुनानगर के साडोरा थाना में कार्यरत 2 असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर, एक हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल सहित कुल 5 लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार एक्ट में मामला दर्ज कर सभी को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए हैं। एसपी सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले साडोरा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामला दर्ज किया गया था। इसकी जांच कर रहे पुलिस कर्मचारियों ने संबंधित आरोपियों से पैसों की मांग की। इस बात की सूचना पुलिस अधीक्षक तक पहुंची। उन्होंने मामले की जांच डीएसपी आशीष कुमार को सौंपी, जिसके बाद साडोरा थाना में तैनात एएसआई दौलतराम, एसआई राजेश कुमार, हेड कांस्टेबल लाभ सिंह, कांस्टेबल जसजीत सिंह व एक अन्य व्यक्ति कृष्ण कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार एक्ट के तहत कार्रवाई की। एसपी सुरेंद्र पाल ने बताया कि चारों को सस्पेंड कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार साडोरा थाना में तैनात पुलिस कर्मचारी, नशा बेचने वालों से खिलाफ दर्ज मुकदमे में हेरफेर करने के लिए पैसों की मांग कर रहे थे। इसके बाद यह सूचना पुलिस अधीक्षक तक पहुंची और उन्होंने तुरंत इस संबंध में भ्रष्टाचार एक्ट के तहत कार्रवाई के निर्देश जारी किए थे।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!