जजपा विधायक का घेराव करने के आरोप में लगभग 4 दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Manisha rana, Updated: 27 Dec, 2020 08:19 AM

case filed against about 4 dozen people for siege of jjp mla

गुहला पुलिस ने गुहला के जजपा विधायक ईश्वर सिंह का घेराव करने के आरोप में लगभग 4 दर्जन लोगों के खिलाफ भा.द.स. की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। गुहला थाना प्रभारी बीरभान ने बताया कि स्थानीय डी.ए.वी. कालेज में चल रहे कार्यक्रम में बतौर...

गुहला-चीका : गुहला पुलिस ने गुहला के जजपा विधायक ईश्वर सिंह का घेराव करने के आरोप में लगभग 4 दर्जन लोगों के खिलाफ भा.द.स. की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। गुहला थाना प्रभारी बीरभान ने बताया कि स्थानीय डी.ए.वी. कालेज में चल रहे कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि विधायक ईश्वर सिंह कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में ही गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग जो किसान आंदोलन से जुड़े हुए है। वे कार्यक्रम का बहिष्कार करने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए और मुख्यातिथि विधायक ईश्वर सिंह का घेराव कर लिया।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विधायक ईश्वर सिंह इस्तीफे की मांग की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के बीच बचाव को करते हुए विधायक ईश्वर सिंह को गाड़ी में बिठाया और लोगों ने जमकर नारेबाजी कर काले झंडे दिखाए। थाना प्रभारी ने बताया कि जिन लोगों ने विधायक का घेराव किया था उनकी बकायदा वीडियो बनाई गई है ताकि घेराव करने वाले लोगों की पहचान हो सके। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी का कोई समाचार नहीं है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!