Edited By Punjab Kesari, Updated: 08 Feb, 2018 07:43 PM
सोनीपत में 27 वर्षीय रोहित नाम के युवक की हत्या करने के बाद आरोपी लाश को खुर्द बुर्द करने जा रहे थे। जैसे ही वो देर रात करनाल हाईवे पर पहुंचे।उनकी हौंडा सिटी कार पलट गई। कार में सवार 3 आरोपी घायल हो गए। जिसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस ने हॉस्पिटल...
सोनीपत(विकास मेहला): सोनीपत में 27 वर्षीय रोहित नाम के युवक की हत्या करने के बाद आरोपी लाश को खुर्द बुर्द करने जा रहे थे। जैसे ही वो देर रात करनाल हाईवे पर पहुंचे।उनकी हौंडा सिटी कार पलट गई। कार में सवार 3 आरोपी घायल हो गए। जिसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस ने हॉस्पिटल पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मृतक रोहित पर भी सोनीपत में कई मामले दर्ज है। अनुमान लगाया जा रहा है कि वो किसी गैंग से जुड़ा हुआ हो सकता है। जिसमें पुरानी रंजिश के चलते रोहित का अपहरण कर हत्या की गई और लाश को खुर्द बुर्द करने ले जा रहे थे। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।