Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 04 Mar, 2023 09:39 PM
सेक्टर-40 थाना क्षेत्र में कथित कॉल गर्ल द्वारा जबरन कार में बैठकर डिप्टी मैनेजर को लूटने का मामला सामने आया है। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।
गुडग़ांव,(ब्यूरो): सेक्टर-40 थाना क्षेत्र में कथित कॉल गर्ल द्वारा जबरन कार में बैठकर डिप्टी मैनेजर को लूटने का मामला सामने आया है। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।
गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
दिल्ली के पटेल नगर रहने वाले नलिन ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह गुडग़ांव स्थित एक कंपनी में डिप्टी मैनेजर है। बीती रात वह कंपनी का काम खत्म करने के बाद अपने घर दिल्ली लौट रहे थे। इस दौरान गाड़ी में उनका दोस्त लक्ष्य भी था। उन्होंने लक्ष्य को हुडा सिटी सेंटर पर उतार दिया। इसी दौरान एक महिला उसके पास आई और उसे सर्विस देने की बात कहते हुए जबरन गाड़ी में बैठ गई। आरोप है कि नलिन ने महिला को मना किया, लेकिन आरोपी महिला ने उसका हाथ पकड़ लिया और धोखे से उसका सोने का कड़ा उतार लिया। जब उसे उतारने के बाद वह कुछ दूर आगे चला तो उसे पता लगा कि उसका सोने का कड़ा गायब है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।