कै. अमरेंद्र राजनीतिक चश्मा उतारकर हरियाणा CM के सुझावों पर करें विचार :कै. अभिमन्यु

Edited By Deepak Paul, Updated: 12 Jul, 2018 11:06 AM

cai amarendra withdraws political spectacles suggestions on haryana cm s

वित्त मंत्री कै. अभिमन्यु ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह राजनीतिक चश्मा उतारकर एक बार हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा ट्राईसिटी के विकास के लिए दिए गए सुझावों पर विचार करें। कै. अभिमन्यु आज यहां प्रैसवार्ता को संबोधित...

चंडीगढ़(बंसल): वित्त मंत्री कै. अभिमन्यु ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह राजनीतिक चश्मा उतारकर एक बार हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा ट्राईसिटी के विकास के लिए दिए गए सुझावों पर विचार करें। कै. अभिमन्यु आज यहां प्रैसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।कै. अभिमन्यु ने कहा कि जैसे एन.सी.आर. आज एक बड़े इकोनॉमिक जोन के रूप में विकसित है उसी प्रकार ट्राईसिटी अर्थात पंचकूला-चंडीगढ़-एस.ए.एस. नगर/मोहाली भी एक बड़ा इकोनॉमिक जोन बन सकता है, जिससे पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ को भी फायदा होगा। इसलिए हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया सुझाव केवल मात्र ट्राईसिटी के विकास के लिए था।

हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा खरीफ फसलों के एम.एस.पी. बढ़ाने को किसानों के साथ कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुर्जेवाला द्वारा धोखा बताए जाने पर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में कै. अभिमन्यु ने कहा कि बेहतर होता कि रणदीप सुर्जेवाला अपने ज्ञान का अनुभव हरियाणा विधानसभा में देते। पिछले 3.5 वर्षों में विधानसभा में उनकी उपस्थिति के लिए तरस रहा है। 

कै. अभिमन्यु ने कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुर्जेवाला को सलाह देते हुए कहा कि आगामी मानसून सत्र में संसद में अपने नेताओं को चर्चा में भाग लेने की सलाह दें और संसद को बेवजह कुश्ती का अखाड़ा न बनाएं। कृषि और कृषि संबंधित उपकरणों पर जी.एस.टी. लगाने के संबंध में उन्होंने कहा कि जी.एस.टी. परिषद की सभी 27 बैठकों में सर्वसम्मति से फैसले लिए गए थे जिसमें कांग्रेस शासित प्रदेशों के वित्त मंत्री व अन्य प्रतिनिधि भी शामिल थे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!