Edited By Deepak Paul, Updated: 07 Dec, 2018 10:47 AM
आरक्षण आंदोलन के दौरान भड़की हिंसा व आगजनी के दौर में राज्य के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कोठी फूंकने के एक आरोपी की आज सी.बी.आई. कोर्ट पंचकूला में पेशी होने से
रोहतक: आरक्षण आंदोलन के दौरान भड़की हिंसा व आगजनी के दौर में राज्य के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कोठी फूंकने के एक आरोपी की आज सी.बी.आई. कोर्ट पंचकूला में पेशी होने से पहले ही जघन्य तरीके से हत्या कर दी गई। उसका शव रोहतक शहर के काठ मंडी पुल के नीचे पड़ा पाया गया। मरने वाला बिजेंद्र नजदीक के गांव खेड़ीसाध गांव का रहने वाला था जिसके चेहरे को पत्थरों से बुरी तरह से कुचला गया।
सिटी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद वारिसों के सुपुर्द कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि केस को जल्द ही ट्रेस कर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि, फिलहाल अब तक न हत्यारोपी का पता है और न ही हत्या किए जाने के मकसद का। बावजूद इसके पुलिस दावा कर रही है कि वह हत्यारोपी को जल्द काबू कर लेगी। जानकारी के मुताबिक आज सुबह काठ मंडी ओवरब्रिज के नीचे एक व्यक्ति का शव खून से लथपथ पड़ा होने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को मिली थी। सूचना मिलते ही सिटी एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर जगबीर सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे।
मरने वाले के कपड़े अस्त-व्यस्त थे और पास में ही 2 डिस्पोजल गिलास भी पड़े थे। नजदीक ही एक मोबाइल सिम कार्ड भी पड़ा था।5 रुपए का एक सिक्का भी वहां पर पड़ा था। पुलिस ने उसक शिनाख्त खेड़ी साध के रहने वाले बिजेंद्र(45) के तौर की। बिजेंद्र वित्त मंत्री कै. अभिमन्यु के कोठी जलाने वाले केस में आरोपी था और सी.बी.आई. कोर्ट पंचकूला में आज उसकी बाकी आरोपियों के साथ पेशी थी। पेशी पर जाने की बात कहकर ही वह अपने घर से आया था।