कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह के भाई ने थामा कांग्रेस का दामन (VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 22 Feb, 2019 05:37 PM

कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह के भाई कमलवीर सिंह ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। वे वीरवार को नई दिल्ली में हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी गुलाम नबी आजाद और हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर की अगुवाई में पार्टी में शामिल हुए। इस...

नई दिल्ली(कमल): कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह के भाई कमलवीर सिंह ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। वे वीरवार को नई दिल्ली में हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी गुलाम नबी आजाद और हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर की अगुवाई में पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान सीएलपी लीडर किरण चौधरी, सांसद दीपेंद्र हुड्डा व रणदीप सुरजेवाला भी मौजूद रहे।

इस दौरान कमल वीर ने कहा कि पार्टी जहां से टिकट देगी वह लडऩे को तैयार है, चाहे अपने भाई राव नरबीर के खिलाफ लडऩा पड़े तो वे उनके खिलाफ भी खड़े होंगे। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि नरबीर ने कोई भी विकास कार्य नहीं किया, जिस दिन वो चुनाव हारेंगे एक भी आदमी उनके पास नहीं होगा। भाजपा ने लोगों को सिर्फ जुमले दिए हैं। इसके चलते ही वह कांग्रेस में शामिल हुए हैं क्योंकि कांग्रेस जमीन से जुड़ी हुई पार्टी है।

वहीं कांग्रेसी सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि से कांग्रेस को बहुत मजबूती मिलेगी और भाजपा के और भी कई लोग छोड़ छोड़कर कांग्रेस में आएंगे। वहीं किरण चौधरी ने कहा कि उन्हें हम चुनाव लड़ाएंगे और जरूर लड़ेंगे लोकसभा या विधानसभा को देखना होगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!