Edited By Manisha rana, Updated: 30 Sep, 2020 03:52 PM
एन.एफ.एल. टाऊनशिप स्थित एक मकान में सेंध लगाते हुए चोरों ने 60,000 की नकदी व सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए है। जिस संबंधी थाना औद्योगिक सैक्टर 29 पुलिस...
पानीपत : एन.एफ.एल. टाऊनशिप स्थित एक मकान में सेंध लगाते हुए चोरों ने 60,000 की नकदी व सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए है। जिस संबंधी थाना औद्योगिक सैक्टर 29 पुलिस ने केस दर्ज कर अगली जांच शुरु कर दी है।
इस संबंधी एन.एफ.एल. टाऊनशिप के क्वार्टर नं.-बी-83 निवासी 53 वर्षीय कर्ण सिंह अधिकारी ने बताया कि वह 20 सितंबर को अपने भाई के पास हांसी चला गया था। करीब एक सप्ताह बाद वह वापस लौटा तो घर के दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ पाया गया। वहीं मकान के अंदर अलमारी भी खुली पड़ी थी। जांच करने पर पता चला कि अलमारी से 60,000 की नकदी, 2 तोले सोने की चैन, 800 ग्राम चांदी की तीन जोड़ी पायल, 50 ग्राम चांदी की चार जोड़ी चुटकी चोरी होनी पाई गई।