हैंडलूम फैक्टरी में लिफ्ट का तार टूटा, गेट कीपर की मौत, 4 श्रमिक गंभीर घायल

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 22 Sep, 2018 09:48 AM

broke lift coil in handloom factory

औद्योगिक क्षेत्र हुडा सैक्टर-29 में अल सुबह एक हैंडलूम फैक्टरी में लिफ्ट की तार टूटने से हादसा घटित हो गया। इस हादसे में जहां एक गेट कीपर की मौत हो गई है वहीं 4 अन्य श्रमिक भी गंभीर रूप से घायल....

पानीपत(संजीव): औद्योगिक क्षेत्र हुडा सैक्टर-29 में अल सुबह एक हैंडलूम फैक्टरी में लिफ्ट की तार टूटने से हादसा घटित हो गया। इस हादसे में जहां एक गेट कीपर की मौत हो गई है वहीं 4 अन्य श्रमिक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को तुरन्त उपचार के लिए सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां पर डाक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रोहतक पी.जी.आई. रैफर कर दिया। लेकिन परिजनों ने बाद में उन्हें एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है। 

वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना चांदनी बाग पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया जहां पोस्टमार्टम उपरांत शव वारिसों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार महादेव कालोनी निवासी सुनील (34) करीब 15 सालों से हुडा, सैक्टर -29, पार्ट-2 स्थित जितेंद्र हैंडलूम में बतौर गेट कीपर कम सिक्योरिटी गार्ड का काम कर रहा था। वीरवार को सुनील रात्रि शिफ्ट में ड्यूटी करने के लिए अपने घर से फैक्टरी गया था। शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे श्रमिक संदीप, संजय, अरविंद व विकास धागे के बोरों को लिफ्ट में रखकर दूसरी मंजिल पर लेकर जा रहे थे। इसी दौरान सुनील भी सहायता करने के लिए उनके पास चला गया। पांचों ही ऊपर की मंजिल पर धागे के बोरे उतारने के बाद लिफ्ट से लौट रहे थे कि अचानक लिफ्ट में खराबी आ गई और लिफ्ट का तार टूट गया।

जिसके चलते लिफ्ट 2 मंजिल से नीचे जमीन पर गिर गई। इसके हादसे में सुनील  सुनील ने मौके पर ही दम तोड़ दिया वहीं चारों अन्य श्रमिक भी घायल हुए। लिफ्ट गिरने की आवाज सुनकर फैक्टरी में काम करने वाले दूसरे श्रमिक घटनास्थल की ओर दौड़े तथा तुरन्त पांचों को सिविल अस्पताल लाया गया। जहां जांच के बाद डाक्टरों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। वहीं इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए श्रमिक विकास, अरविन्द, संदीप निवासीगण विकासनगर तथा संजय कुमार की चिंताजनक हालत को देखते हुए उन्हें रोहतक पी.जी.आई. रैफर कर दिया। बाद में परिजनों द्वारा घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।  पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!