फतेहाबाद में नहर में मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस ने पहचान के लिए 72 घंटे शवगृह में रखवाया

Edited By Harman, Updated: 14 Oct, 2026 02:00 PM

body of unidentified young man found in canal in fatehabad

टोहाना बाईपास से लोहाखेड़ा की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर फतेहाबाद ब्रांच नहर में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

टोहाना (सुशील सिंघला) : टोहाना बाईपास से लोहाखेड़ा की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर फतेहाबाद ब्रांच नहर में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार नहर में रात के समय पानी बंद था, सुबह जलस्तर कम होने पर शव दिखाई दिया। राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और समाजसेवी नवजोत सिंह ढिल्लों को भी बुलाया गया। नवजोत सिंह ढिल्लों के सहयोग से शव को नहर से बाहर निकलवाकर टोहाना के शवगृह में रखवाया गया ताकि उसकी पहचान हो सके। मृतक की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उसने काले रंग की टी-शर्ट, गहरे नीले रंग की पैंट और नीले रंग का अंडरवियर पहना हुआ था। उसके एक कान में बाली भी पहनी हुई थी।

मामले में पुलिस अधिकारी जसपाल ने बताया कि शव की पहचान के लिए आसपास के थानों और जिलों में सूचना भेज दी गई है। शव को 72 घंटे तक शवगृह में रखा जाएगा। पहचान न होने पर नियमानुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा। समाजसेवी नवजोत सिंह ढिल्लों ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई इस युवक को पहचानता है तो नजदीकी थाने में सूचना दें।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!