Edited By Isha, Updated: 03 Apr, 2022 03:47 PM
गांव बडनपुर हेड पर हांसी ब्रांच नहर में व्यक्ति का शव मिला। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को नहर से बाहर निकलवाया। व्यक्ति की कमर व छाती
जींद: गांव बडनपुर हेड पर हांसी ब्रांच नहर में व्यक्ति का शव मिला। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को नहर से बाहर निकलवाया। व्यक्ति की कमर व छाती पर चोट के निशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव को नहर में डाला गया है।
व्यक्ति की पहचान कलायत निवासी मनोज के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मनोज तीन दिन पहले कलायत से संदिग्ध हालात में गायब हो गया था। जिसके बाद कलायत थाना में पत्नी ने गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचा दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
रविवार दोपहर को ग्रामीणें ने हांसी ब्रांच नहर में गांव बडनपुर हेड पर व्यक्ति का शव तैरता देखा। जिसके सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना नरवाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव को नहर से बाहर निकाला।