जमीनी विवाद के चलते 2 गुटों में हुआ खूनी संघर्ष, 4 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

Edited By Manisha rana, Updated: 15 Apr, 2020 01:44 PM

bloody clash between 2 groups in kurad due to ground dispute

उपमंडल के गांव कुराड़ में जमीनी विवाद के चलते 2  गुटों में हुए खूनी संघर्ष के दौरान चली गोली व धारदार हथियारों से 4 व्यक्ति गंभीर .....

कलायत (कुलदीप) : उपमंडल के गांव कुराड़ में जमीनी विवाद के चलते 2  गुटों में हुए खूनी संघर्ष के दौरान चली गोली व धारदार हथियारों से 4 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। खूनी संघर्ष में गंभीर रूप से घायल हुए चारों को उपचार के लिए कैथल अस्पताल ले जाया गया है। घायलों में 2 की हालात गंभीरावस्था के चलते पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर किया गया। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार लंबे समय से खेतिहर करीब 1 एकड़ जमीन को लेकर दो गुटों के बीच आपसी विवाद चला आ रहा था।

मंगलवार को करीब दोपहर 12 बजे कुराड़ खेल स्टेडियम में कई राऊंड गोली चलने की आवाज सुनाई दी। गोली  चलने व आपसी शोर-शराबे के चलते काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने देखा कि वहां पर चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल पड़े हुए मिले जिन्हें अन्य ग्रामीणों की मदद से उपचार के लिए कैथल के सरकारी ले जाया गया है।

थाना प्रभारी विलाशा राम जांच अधिकारी कुलबीर सिंह ने बताया कि आपसी रंजिश के चलते हुए झगड़े में 4 व्यक्ति  श्रीकांत, सतीश, बजिंद्र व प्रहलाद घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायल श्रीकांत व सतीश की गंभीर अवस्था को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पी.जी.आई. चंडीगढ़ भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि आगामी कार्रवाई के लिए झगड़े के कारणों की जांच की जा रही है तथा घायलों के बयान लेने के बाद उचित कार्रवाई  की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!