Edited By Isha, Updated: 04 Jul, 2019 11:23 AM
जहां एक ओर मुंबई (महाराष्ट्र) और गुजरात में मानसून की बारिश से कोहराम मचा हुआ है वहीं आज प्रदेश में लोगों को गर्मी से राहत मिली। कब से मानसून का इंताजार कर रहे लोगों को आज बारिश आने से
हरियाणा (ब्यरो)- हरियाणा में कई जगह हल्की बारिश के साथ अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट आई है। आज चंडीगढ़, यमुनानगर, अंबाला में लोगों ने बारिश के आ जाने से राहत की सांस ली।
पिछले कुछ दिनों से लगातार प्रदेश के लोग भीषण गर्मी से परेशान थे लेकिन अचानक मौसम ने ली करवट से हरियाणा वासियों को गर्मी से थोड़ी बहुत राहत मिली है।
बढ़ते पारे के चलते एक ओर जहां गर्मी के मारे लोगों का हाल बेहाल था, वहीं दूसरी ओर वीरवार को कुरुक्षेत्र व आसपास के इलाकों में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने मौसम सुहाना हो गया है। बता दें कि पिछले दिनों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पार था।