बीजेपी कार्यकर्ताओं को ‘राष्ट्रपति से राष्ट्र सेवक तक’ कार्यक्रम में शामिल होने का मिला निमंत्रण

Edited By Isha, Updated: 23 Jul, 2022 07:15 PM

bjp workers got invitation to participate in samman smaroh of president

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 25 जुलाई  को पूरा हो रहा है। उनके सम्मान में एक समारोह "राष्ट्रपति से राष्ट्र सेवक तक" दिल्ली के विज्ञान भवन में 29 जुलाई को आयोजित किया जाएगा।

पानीपत/चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सापला ने हरियाणा के लोगों को देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सम्मान में आयोजित होने वाले "राष्ट्रपति से राष्ट्र सेवक तक" कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 25 जुलाई  को पूरा हो रहा है। उनके सम्मान में एक समारोह "राष्ट्रपति से राष्ट्र सेवक तक" दिल्ली के विज्ञान भवन में 29 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। इस समारोह के मुख्य आयोजक  पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार के   चेयरमैन विजय सापला आज पानीपत पहुंचे। यहां स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में उन्होंने समस्त हरियाणा प्रदेश से आए विभिन्न जिलों के कार्यकर्ताओं को 29 जुलाई को  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

समाज के गणमान्य लोग करेंगे रामनाथ कोविंद का सम्मान

अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन विजय सापला ने कहा कि हमें गर्व है कि हमारे समाज के रामनाथ कोविंद जी ने अपने 5 वर्षों के राष्ट्रपति कार्यकाल में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां दी है। सूरजभान कटारिया ने कहा कि रामनाथ कोविंद जी के साथ हम लोगों ने सामाजिक व राजनीतिक रूप से लंबे समय तक कार्य किया है और उनका सम्मान  समाज के सभी धर्मों व वर्गों के लोगों द्वारा 29 जुलाई को किया जाएगा।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!