संकल्प रैलियों से प्रदेश में मतदाताओं को लुभाएगी भाजपा

Edited By Deepak Paul, Updated: 23 Mar, 2019 10:06 AM

bjp will tempt voters in the state with resolution rallies

हरियाणा की 10 सीटों पर फतह हासिल करने के लिए भाजपा ने संकल्प रैलियों का नया फार्मूला तैयार किया है...

फरीदाबाद (महावीर): हरियाणा की 10 सीटों पर फतह हासिल करने के लिए भाजपा ने संकल्प रैलियों का नया फार्मूला तैयार किया है। प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा 24 व 26 मार्च को संकल्प रैलियां करेगी। इन संकल्प रैलियों में न केवल भाजपा कार्यकत्र्ताओं को बल्कि रैली में मौजूद लोगों को लोकसभा सीट जीतने का संकल्प दिलाया जाएगा। इन रैलियों को भाजपा के वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे जिनमें प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री मनोहरलाल, प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा लोकसभा चुनाव प्रभारी कलराज मिश्र, उमा भारती, तरुण चुघ, संबित पात्रा आदि नेताओं के नाम शामिल हैं। 

भारतीय जनता पार्टी चुनाव से पूर्व देश भर में 500 विजय संकल्प रैलियां करने जा रही है। ये रैलियां 24 व 26 मार्च को आयोजित होंगी। हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर भी 24 व 26 मार्च को विजय संकल्प रैलियां होंगी। केंद्रीय चुनाव प्रवास एवं कार्यक्रम समन्वय समिति द्वारा मुख्तार अब्बास नकवी ने प्रदेशाध्यक्षों व महामंत्रियों को एक पत्र जारी कर संकल्प रैलियों के संदर्भ में आदेशित किया है। हालांकि इस पत्र में हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर जिन नेताओं के संबोधन की जिम्मेवारी तय की गई है, उसमें फेरबदल कर दिया गया है। हरियाणा में होने वाली इन 10 रैलियों के लिए भाजपा ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा, विजय सांपला, उमा भारती, कलराज मिश्र, मीनाक्षी लेखी व तरुण चुघ की जिम्मेवारी तय की है। कौन नेता किस लोकसभा क्षेत्र की रैली को संबोधित करेगा, इस संदर्भ में समाचार लिखे जाने तक पार्टी की ओर से अधिकृत सूची जारी नहीं की गई थी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!