CAA की सच्चाई बताने फील्ड में उतरेगी भाजपा

Edited By Isha, Updated: 05 Jan, 2020 01:13 PM

bjp will enter the caa to tell the truth

नागरिकता संशोधन कानून की सच्चाइयों से आम जनता को रू-ब-रू करवाने को लेकर भाजपा की देशव्यापी मुहिम के तहत हरियाणा में भी जन जागरण अभियान रविवार से शुरू किया जाएगा। इस अभियान

डेस्क: नागरिकता संशोधन कानून की सच्चाइयों से आम जनता को रू-ब-रू करवाने को लेकर भाजपा की देशव्यापी मुहिम के तहत हरियाणा में भी जन जागरण अभियान रविवार से शुरू किया जाएगा। इस अभियान में भाजपा ने प्रदेश के सभी घरों में संपर्क करने का लक्ष्य रखा है।  

जनजागरण अभियान के तहत ही सोशल मीडिया और सामाजिक संपर्क के कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे। नागरिकता संशोधन कानून 2019 पर होने वाले जनजागरण के कार्यक्रमों के लिए भाजपा ने अब तक एक प्रदेश स्तरीय कार्यशाला और सभी जिलों वह मंडलों पर कार्यशाला का आयोजन किया है। इसी कड़ी में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया 6 जनवरी को हरियाणा के पटौदी में एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। 

गौरतलब है कि जनजागरण के अभियान की तैयारियों को लेकर सभी जिलों में बैठक 28 व 29 दिसम्बर तक हो चुकी है, इसी तरह मंडल स्तर की भी बैठकें पूरी हो चुकी हैं। पूरे प्रदेश में 5 जनवरी से 12 जनवरी तक जन संपर्क अभियान और संवाद के कार्यक्रम किए जाएंगे। हरियाणा प्रदेश से दो लाख धन्यवाद पत्रों के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री का धन्यवाद भी किया जाएगा।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!