Edited By Shivam, Updated: 01 Aug, 2018 09:09 PM
जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं नेताओं का दल बदलना भी तेजी से शुरू हो गया है। आज पलवल में भाजपा की महिला जिलाध्यक्ष अनीता भारद्वाज और भाजपा के पूर्व पार्षद स्वरूप सहरावत ने इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला की मौजूदगी...
पलवल(दिनेश): जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं नेताओं का दल बदलना भी तेजी से शुरू हो गया है। आज पलवल में भाजपा की महिला जिलाध्यक्ष अनीता भारद्वाज और भाजपा के पूर्व पार्षद स्वरूप सहरावत ने इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला की मौजूदगी में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ इनेलो का दामन थाम लिया। जिसके बाद इनेलो नेता अभय सिहं चौटाला ने प्रैस वार्ता की।
उन्होंने कहा कि जो नेता दूसरे दलों को छोड़कर इनेलो में शामिल हो रहे हैं उनके पास पांच सौ, सात सौ और हजारों वोट हैं और जो लोग दूसरे दलों में शामिल हो रहे हैं, उनके पास अपने परिवार के भी वोट नहीं हैं, जिससे यह साबित होता है कि हरियाणा में इस बार 1987 जैसा होने जा रहा है और निश्चत रूप से इनेलो-बसपा गठबंधन की सरकार बनेगी।
उन्होंने कहा कि हथीन में कई गावों के लोगों ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर इनेलो को ज्वाइन किया है पलवल में भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष अनीता भारद्वाज, लता जिलाध्यक्ष और भाजपा के पूर्व पार्षद स्वरूप सहरावत के इनेलो पार्टी ज्वाइन की है। ये सिलसिला 25 सितंबर तक पूरे पूरे प्रदेश में जारी रहेगा। हमारे नेताओं की डिमांड पूरे प्रदेश से आ रही हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी के साथ जोड़ा जा सके।
उन्होंने एसवाइएल के मुद्दे पर जेल भरो आंदोलन के दौरान जो हमने देखा है कि उससे यही जाहिर होता है कि भाजपा सरकार के खिलाफ हर वर्ग दुखी है और इनेलो से जुडऩा चाहता है और आने वाले समय में हरियाणा के अंदर 1987 दोहराया जाएगा और प्रदेश में इनेलो-बसपा गठबंधन की सरकार बनेगी।