मायावती के बयान पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने ली चुटकी

Edited By Updated: 11 Mar, 2017 06:54 PM

bjp state president subhash barla on mayawati  s statement

यूपी में सभी दल एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे, जबकि भाजपा अपनी नीतियों के दम पर अकेले मैदान में खड़ी थी। जनता ने विपक्षी दलों के खिलाफ...

फतेहाबाद (रमेश भट्ट):यूपी में सभी दल एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे, जबकि भाजपा अपनी नीतियों के दम पर अकेले मैदान में खड़ी थी। जनता ने विपक्षी दलों के खिलाफ एकजुट होकर भाजपा का साथ दिया। यह सब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरगामी सोच और भाजपाध्यक्ष अमित शाह के कुशल प्रबंधन के कारण ही हो पाया है। यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने आज यहां चुनावों के नतीजे आने के बाद मीडिया से बात करते हुए कही। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत ने यह साबित कर दिया है कि वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा देश में एक बड़ा बदलाव करने की दिशा में जो नीतियां लागू की थी, जनता उन नीतियों के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि विमुद्रीकरण को लेकर विपक्षी दलों द्वारा लोगों को भ्रमित किया जा रहा था, लेकिन जनता ने विपक्षी दलों को करारा जवाब दिया है। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की लोकप्रियता पूरे देश में बढ़ी है। यहां तक की मणिपुर, आसाम जैसे पूर्वोत्तर के राज्यों में भी भारतीय जनता पार्टी को जनता का भरपूर साथ मिला है। 

उत्तर प्रदेश में बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा ईवीएम में गड़बड़ी संबंधी बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि ‘नाच न जाने आंगन टेढ़ा’  बराला ने कहा कि कई दशकों से उत्तर प्रदेश को गर्त में धकेल रहे विपक्षी दलों को यह हार कई दिनों तक पच नहीं पाएगी। इसी हार की पीड़ा में वे अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी जनहितैषी नीतियों पर कायम रहेगी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा के भाजपा नेता व कार्यकर्ता भी चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश गए थे, इसलिए वे भी इस जीत के लिए बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर इस जीत का लाभ हरियाणा को भी मिलेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!