मेयर के चुनाव में भाजपा ने की जातिवाद की राजनीति: अर्जुन

Edited By Deepak Paul, Updated: 20 Dec, 2018 12:35 PM

bjp s politics of racism in mayor s election arjun

युवा इनैलो नेता अर्जुन चौटाला ने मेयर चुनावो में भाजपा की जीत को भाजपा का राजनीतिक षड्यंत्र बताया। इन चुनाव में भाजपा द्वारा जात पात की राजनीति करने के आरोप लगाते हुए चौटाला ने कहा कि खुद मुख्यमंत्री को जनता के बीच जाकर अपनी जाति बतानी पड़ी। भाजपा...

कैथल: युवा इनैलो नेता अर्जुन चौटाला ने मेयर चुनावो में भाजपा की जीत को भाजपा का राजनीतिक षड्यंत्र बताया। इन चुनाव में भाजपा द्वारा जात पात की राजनीति करने के आरोप लगाते हुए चौटाला ने कहा कि खुद मुख्यमंत्री को जनता के बीच जाकर अपनी जाति बतानी पड़ी। भाजपा प्रदेश को जातिवाद में बांटना चाहती है। अर्जुन चौटाला अंबाला रोड स्थित आर.के.एम. फार्म में युवा इनैलो जिलाध्यक्ष अनिल तंवर द्वारा आयोजित कार्यकत्र्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

अर्जुन चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल अगर मेयर चुनाव में इतने ही निष्पक्ष थे तो उन्होंने खुद को पंजाबी बताकर वोट मांगने की जरूरत नहीं पड़ती। उन्होंने कहा कि मेयर चुनाव में जीतने के लिए भाजपा के मंत्रियों को ठुमके लगाने पड़े और लोगों ने उनके ठुमकों पर मोहित होकर वोट दी है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय और दुष्यंत चौटाला के पास अब कुछ नहीं है। इनैलो का युवा चट्टान की तरह मजबूत था और रहेगा। दिग्विजय व दुष्यंत चौटाला पार्टी के सबसे कमजोर अंग थे, इसलिए उनको पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। 

आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मिशन 2019 का आगाज हो चुका है और इनैलो- बसपा का हर कार्यकत्र्ता चुनाव के लिए कमर कस लें। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस 20 अलग-अलग धड़ों में बंटी हुई पार्टी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे युवाओं को 'यादा से 'यादा जोडऩे के लिए अभियान चलाएं। कार्यकत्र्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए इनैलो जिलाध्यक्ष पंडित कंवरपाल करोड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार का युवाओं को रोजगार देने का वादा खोखला साबित हुआ है। युवा इनैलो जिलाध्यक्ष अनिल तंवर ने कहा कि प्रदेश की युवा शक्ति पूरी तरह से इनैलो के साथ है और रोजाना हर वर्ग के युवा इनैलो से जुड़ रहा है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!