भाजपा का विकल्प बनी जजपा: दिग्विजय चौटाला

Edited By Deepak Paul, Updated: 06 Feb, 2019 11:01 AM

bjp s choice made jjp digvijay chautala

इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जजपा प्रत्याशी रहे दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जींद उपचुनाव के नतीजे से साफ हो गया है कि प्रदेश में भाजपा का विकल्प केवल जजपा है। कांग्रेस अब भाजपा के विकल्प की दौड़ में बहुत पीछे रह गई है। मीडिया के एक वर्ग में जजपा के...

जींद(ब्यूरो): इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जजपा प्रत्याशी रहे दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जींद उपचुनाव के नतीजे से साफ हो गया है कि प्रदेश में भाजपा का विकल्प केवल जजपा है। कांग्रेस अब भाजपा के विकल्प की दौड़ में बहुत पीछे रह गई है। मीडिया के एक वर्ग में जजपा के कांग्रेस के साथ महागठबंधन में शामिल होने की अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए दिग्विजय चौटाला ने कहा कि चौ. देवीलाल से लेकर सांसद दुष्यंत चौटाला व वह कांग्रेस विरोधी राजनीति करते आए हैं।

कांग्रेस के साथ जजपा के जाने का सवाल ही पैदा नहीं होता। यह जरूर है कि गठबंधन राजनीति की सच्चाई है व जजपा आम आदमी पार्टी और बसपा जैसे समान विचारधारा वाले दलों के साथ गठबंधन कर सकती है। इस पर फैसला पूर्व सांसद डा. अजय चौटाला और सांसद दुष्यंत चौटाला करेंगे। दिग्विजय चौटाला जजपा के वरिष्ठ नेता विजेंद्र नायडू के आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह जींद में धन्यवादी दौरा शुरू करने वाले पहले प्रत्याशी हैं। उपचुनाव में टैंपरेरी नम्बर प्लेट लगाकर पहुंचे कांग्रेस के रणदीप सुर्जेवाला व दूसरे लोग अब जींद में नजर नहीं आएंगे। 

परिवार के लोगों ने जो किया दुखद 
 उपचुनाव में इनैलो परिवार के पालिटिकल ड्रामे को लेकर एक सवाल के जवाब में दिग्विजय ने कहा कि उनके परिवार के कुछ लोगों ने सांसद दुष्यंत चौटाला व उनके खिलाफ जो किया, वह बेगैरत और बेहद दुखद था। चौ. देवीलाल के परिवार ने उच्च नैतिक मूल्यों की राजनीति की है। भविष्य में वह अपने परिवार के लोगों से यह उम्मीद करते हैं कि वे इस तरह की राजनीति नहीं करेंगे। जींद उपचुनाव के बाद अब जजपा में कई बड़े चेहरे शामिल होंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!