भाजपा का मकसद है राष्ट्र को सशक्त करना: सी.एम.

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 07 Apr, 2018 10:07 AM

bjp s aim is to empower the nation cm

देश व प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ शासन चला रही भाजपा ने शुक्रवार को पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान की परम्परा के साथ पार्टी ने मंडल स्तर से जिला, उपमंडल स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किए। कार्यकर्ताओं को एक साथ जोड़ने की इस...

चंडीगढ़(ब्यूरो): देश व प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ शासन चला रही भाजपा ने शुक्रवार को पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान की परम्परा के साथ पार्टी ने मंडल स्तर से जिला, उपमंडल स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किए। कार्यकर्ताओं को एक साथ जोड़ने की इस मुहिम के साथ भाजपा ने यह संदेश दिया कि उसके लिए कार्यकर्ता ही सब कुछ हैं। 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल, शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने पंचकूला में कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अंबाला कैंट, लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर ने गुरुग्राम के खेड़की दौला में, सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने रोहतक, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्ण देव कंबोज, श्रम मंत्री नायाब सिंह सैनी ने नारायणगढ़ व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने जींद में कार्यकर्ताओं को भाजपा की गौरव यात्रा से जोड़ा। 

पंचकूला में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि एक-एक कार्यकर्ता गरीब आदमी को अंत्योदय योजनाओं का लाभ दिलवाना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि भाजपा का मकसद राष्ट्र को सशक्त करना है, जिसके लिए हम लगातार काम कर रहे हैं। आज हमारे कार्यकर्ता को केंद्र, प्रदेश के हर जनकल्याणकारी निर्णय का लाभ आम आदमी तक पहुंचाने के लिए काम करना है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!