Edited By Isha, Updated: 31 Mar, 2021 11:26 AM
हरियाणा में भाजपा जल्दी ही अपने संगठन में विस्तार करेगी। वहीं संभावना जताई जा रही है कि अप्रैल के पहले सप्ताह में ही संगठन में विस्तार देखने को मिल सकता है। प्रदेश में कार्यकारिणी के विस्तार को लेकर होमवर्क पूरा कर लिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ओपी
चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा में भाजपा जल्दी ही अपने संगठन में विस्तार करेगी। वहीं संभावना जताई जा रही है कि अप्रैल के पहले सप्ताह में ही संगठन में विस्तार देखने को मिल सकता है। प्रदेश में कार्यकारिणी के विस्तार को लेकर होमवर्क पूरा कर लिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने सूची भी तैयार कर ली है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से चर्चा कर इस पर मुहर लगते ही संगठन का विस्तार किया जाएगा।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि संभावना है कि छह अप्रैल से पहले संगठन में तमाम नियुक्तियां हो जाएंगी। इसके अलावा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि कालका व ऐलनाबाद में होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा-जजपा पूरी तरह तैयार है। कौन कहां से लड़ेगा, यह तभी तय होगा, जब तारीखों का एलान हो जाएगा। दोनों चुनावों को लेकर मुख्यमंत्री व संगठन के बीच कई बार चर्चा हो चुकी है लेकिन अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। प्रदेश से भाजपा के कई नेता दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए गए हैं, जब वे आएंगे इसके बाद उनकी ड्यूटी ऐलनाबाद व कालका क्षेत्र में लगाई जाएगी।
कालका से रामबिलास शर्मा के चुनाव लड़ने पर स्पष्ट किया कि कई लोगों ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है लेकिन अंतिम फैसला पार्टी करेगी। इसके साथ ही उन्होंने जनचेतना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद शर्मा के भाजपा में शामिल की चर्चाओं पर विराम लगाते हुए कहा कि इस बारे में विनोद शर्मा से कोई मुलाकात नहीं हुई है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)