भाजपा ने शुरू किया सामाजिक आंदोलन : गोयल

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 03 Aug, 2018 10:30 AM

bjp launches social movement

अम्बाला सिटी से भाजपा विधायक असीम गोयल ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान किसी राजनीतिक पार्टी द्वारा शुरू किया गया सामाजिक आंदोलन है। इस आंदोलन के काफी सकारात्मक परिणाम ...

सिरसा(माहेश्वरी): अम्बाला सिटी से भाजपा विधायक असीम गोयल ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान किसी राजनीतिक पार्टी द्वारा शुरू किया गया सामाजिक आंदोलन है। इस आंदोलन के काफी सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। पिछली सरकार के समय जहां प्रदेश में ङ्क्षलगानुपात 850 से 870 था, भाजपा के इन करीब 4 वर्षों के सेवाकाल में ङ्क्षलगानुपात 930 तक पहुंच गया है। गोयल ने कहा-ये मीरा की अमर भक्ति है कभी मर नहीं सकती, ये झांसी की रानी हैं किसी से डर नहीं सकती, गीता-बबीता साक्षी-मानुषी ये सब बेटियां हैं, कौन कहता है बेटियां कुछ कर नहीं सकती। उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ जितनी जोरदार कार्रवाई हरियाणा में हुई है, किसी अन्य प्रदेश में नहीं हुई। 

गोयल वीरवार को सिरसा दौरे पर थे। इस दौरान उनसे कई मुद्दों पर बात की गई। विधायक असीम गोयल ने कहा कि प्रदेश की हरेक उस विधानसभा सीट की मंत्री व विधायक को जिम्मेदारी दी गई है,जहां पार्टी पिछली दफा जीत नहीं पाई थी। उन्होंने कहा कि सिरसा सीट की जिम्मेदारी उनके पास है। गोयल ने कहा कि सिरसा के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से बेहद प्रभावित हैं। यहां सरकार ने बिना भेदभाव के विकास के अनेक काम करवाए हैं। 

जिन पार्षदों ने अनुशासनहीनता दिखाकर पार्टी लाइन से हटकर कार्य किया है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। असीम गोयल ने कि पहले जितने सी.एम. आए वे प्रदेश के नहीं बल्कि अपने अपने जिले के सी.एम. थे। हुड्डा ने प्रदेश का सारा पैसा रोहतक में लगा दिया। मनोहर लाल ही पहले ऐसे सी.एम. हैं जो किसी जिले के नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के सी.एम. हैं

युवाओं को सक्षम बनाने की दिशा में गंभीरता से कदम उठाए जा रहे हैं। हरेक क्षेत्र में अभूतपूर्व काम हुआ है। आयुष्मान भारत योजना के तहत देश के 55 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। विधायक असीम गोयल ने कहा कि भाजपा ने चुनाव पूर्व प्रदेश की जनता से 154 वायदे किए थे। इनमें से लगभग 80 प्रतिशत वायदे पूरे किए जा चुके हैं। अन्य वायदे भी जल्द पूरे किए जाएंगे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह भी उनके साथ थे।
 

 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!