बीजेपी ने शुरू की चुनावी कसरत, लोकसभा और जिला प्रभारी किए नियुक्त

Edited By Deepak Paul, Updated: 07 Sep, 2018 12:54 PM

bjp launches election campaign lok sabha and district in charge

भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा इकाई के लिए लोकसभा प्रभारी, जिला प्रभारी एवं तीन नये प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों की घोषणा की गई है। इस बात की जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने बताया कि जगदीश चोपड़ा, चेयरमैन को अम्बाला लोकसभा...

चंडीगढ़(चंद्रशेखऱ धरणी): भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा इकाई के लिए लोकसभा प्रभारी, जिला प्रभारी एवं तीन नये प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों की घोषणा की गई है। इस बात की जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने बताया कि जगदीश चोपड़ा, चेयरमैन को अम्बाला लोकसभा क्षेत्र, मन्त्री मनीष ग्रोवर को कुरूक्षेत्र, मन्त्री नायब सिंह सैनी को करनाल, विधायक महीपाल ढाण्डा को सोनीपत, अरविन्द यादव को रोहतक, मन्त्री कृष्ण बेदी को सिरसा, वीरकुमार यादव को हिसार, विधायक डा. कमल गुप्ता को भिवानी-महेन्द्रगढ़, दीपक मंगला को गुरुग्राम और चेयरमैन श्री गोविन्द भारद्वाज को फरीदाबाद लोक सभा क्षेत्र का प्रभारी घोषित किया गया है। 

इसी प्रकार, प्रदेश के सभी 22 जिलों के लिए जिला प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं। जहां  संजय शर्मा को पंचकूला, धुम्मन सिंह किरमिच को अंबाला, गजेन्द्र सलूजा को यमुनानगर , सत्यवान शेरा को कुरुक्षेत्र , कर्णसिंह रानौलिया को कैथल,  रामेश्वर चैहान को करनाल, अजय गौड़ को पानीपत, संजय भाटिया को सोनीपत , ओमप्रकाश अत्रेय को जींद,  मुकेश गौड़ को रोहतक, सुरेन्द्र तेवतिया को झज्जर, श्रीनिवास गोयल को सिरसा, ओमप्रकाश पहल को हिसार, जवाहर सैनी को फतेहाबाद, श्री मनीष मित्तल को भिवानी,  भानीराम मंगला को दादरी,  महेश चैहान को महेन्द्रगढ़, अजीत यादव को रेवाड़ी, श्री सत्यव्रत शास्त्री को गुरुग्राम, डी.सी. यादव को मेवात , नीरा तोमर को पलवल का और गार्गी कक्कड़ को फरीदाबाद जिला प्रभारी घोषित किया गया है।

इसके अतिरिक्त, पूर्वांचल प्रकोष्ठ के लिए अंगद चैरसिया को, उत्तराखण्ड प्रकोष्ठ के लिए  ओ.पी. भट्ट को और धुमन्तु जाति प्रकोष्ठ के लिए सुनीता चौहान को प्रदेश संयोजक घोषित किया गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!