भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी : दीपेंद्र हुड्डा

Edited By Manisha rana, Updated: 18 Jan, 2021 08:47 AM

bjp jjp coalition government complete its term deepender hooda

राज्यसभा सासंद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि किसान आंदोलन के चलते प्रदेश में ऐसी परिस्थितियां पैदा हो गई हैं कि भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी। जनता के विरोध के चलते मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री अपने विधानसभा...

रादौर : राज्यसभा सासंद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि किसान आंदोलन के चलते प्रदेश में ऐसी परिस्थितियां पैदा हो गई हैं कि भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी। जनता के विरोध के चलते मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री अपने विधानसभा क्षेत्रों में भी कार्यक्रम नहीं कर पा रहे हैं। भाजपा सरकार का किसान विरोधी चेहरा सामने आ गया है। एक सर्वे में 92 प्रतिशत लोगों ने कहा कि हमें खट्टर सरकार नहीं चाहिए। 

सांसद हुड्डा रविवार को गांव धौलरा व गांव भागूमाजरा में किसान संवाद के तहत आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। गांव धौलरा में कांग्रेसी नेता सतीश सांगवान व गांव भागूमाजरा में युवा कांग्रेसी नेता गुलजार सिंह भागूमाजरा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार बार-बार आंदोलनरत किसानों पर फोर्स का इस्तेमाल कर रही है। किसानों द्वारा दिल्ली की सीमाओं पर किया जा रहा आंदोलन देश का अब तक का सबसे बड़ा आंदोलन है। किसान खेती बाड़ी को छोड़कर 3 काले कानूनों को रद्द करवाने की मांग को लेकर बॉर्डर पर बैठे है।

उन्होंने कहा कि सरकार जिद्द छोड़कर किसानों की मांगें माने। देश के 500 से ज्यादा किसान संगठन आंदोलन में हिस्सा ले रहे हैं। सरकार किसानों के सयंम का इम्तिहान ले रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आज किसानों का सबसे बड़ा विरोध झेल रही है। सरकार ने किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस व वाटर कैनन का प्रयोग करके किसानों पर अत्याचार करने का काम किया है। प्रदेश में हुए निगम के चुनाव में भाजपा-जजपा गठबंधन को हार का मुंह देखना पड़ा। आज जनता का भाजपा सरकार में विश्वास नहीं रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के मामले में किसानों के मुद्दे पर पूरा विपक्ष एकजुट होगा। जब प्रस्ताव पास होगा तो सरकार गिर जाएगी।  केंद्र सरकार ने कोरोना के नाम पर संसद का ताला लगा रखा है। भाजपा राज में किसानों, विपक्ष व जनता की आवाज को नहीं सुना जा रहा है। आज किसानों के असली दोषी जजपा पार्टी है। इस अवसर पर विधायक बिशन लाल सैनी, लाडवा के विधायक मेवा राम, पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, गुरदयाल पुरी, परमजीत धीमान, पूर्व विधायक राकेश कांबोज, सुभाष चौधरी, जगदीश राठी, सतीश सांगवान, गुलजार सिंह भागूमाजरा, प्रदीप बिन्द्रा, संदीप लेदी, मंगत राम मलिक शाहपुर, राजकुमार खुर्दबन, जिले सिंह झगूड़ी, कर्मबीर नरवाल, मूला राम, अशोक गुंदियाना, बलिन्द्र लालर, जय सिंह ढिल्लो भी उपस्थित थे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!