19 राज्यों में सहयोगियों के साथ राज कर रही भाजपा: CM मनोहर लाल

Edited By Punjab Kesari, Updated: 18 Dec, 2017 08:38 PM

bjp is ruling with alliance in 19 states says cm manohar lal

हिमाचल और गुजरात चुनाव में भाजपा को मिली सफलता के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार को पे्रस वार्ता को पत्रकारों को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आज गुजरात व हिमाचल प्रदेश दोनों प्रदेशों में भारतीय जनता...

चंडीगढ़ (धरणी): हिमाचल और गुजरात चुनाव में भाजपा को मिली सफलता के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार को पे्रस वार्ता को पत्रकारों को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आज गुजरात व हिमाचल प्रदेश दोनों प्रदेशों में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद देशभर के 19 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी व सहयोगी पार्टियां राज कर रही हैं। वर्ष 2014 में देश में हमारी सरकार भारी बहुमत से आई थी और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही है। वर्ष 2012 के बाद देश में जितने भी चुनाव हुए हैं, उनके परिणाम भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में आए हैं।

चुनाव जीतने का श्रेय अमित शाह को देते हुए उन्होंने कहा कि यह सब राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के संगठनात्मक अनुभव व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि, जब से देश आजाद हुआ है, देश की जनता ने आजादी को जैसे महसूस करना चाहिए था, वह कर नहीं पाई थी। शासक बदल गए थे लेकिन आजादी के मायने देश का शासक बदलना नहीं, बल्कि एक पारदर्शी व्यवस्था देना होता है, जिसमें भ्रष्टïाचार न हो, आम आदमी सुखी हो, अन्त्योदय की भावना से कार्य होना होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने गरीब जनता, किसान-मजदूर, असहाय समाज के लोगों की ओर ध्यान देने का कार्य किया है जबकि कांग्रेस की सरकारें इस ओर ध्यान नहीं देती थी बल्कि वे केवल नारे तो देती थी। उन्होंने कहा कि पिछले 3 वर्षों से हमने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर कार्य किए हैं। प्रदेश सरकारों ने भी अपने-अपने तरीके से उनके कार्यों को आगे बढ़ाया है। हरियाणा सरकार ने भी प्रदेश में अमूलचूल व्यवस्था परिवर्तन के कार्य किए हैं, जो जनहित में हैं और आगे भी हम नया हरियाणा कैसे बने, उस पर हमने चिंतन किया है। उसी आधार पर हमने कुछ लक्ष्य निर्धारित किए हैं, जिन पर आप लोगों को बहुत जल्द ही परिणाम देखने को मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि पिछले 3 वर्षों से केन्द्र की सरकार व हरियााणा में भाजपा सरकार पर किसी भी प्रकार का कोई बड़ा घोटाला या किसी नेता के विरूद्ध भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे हैं, जबकि कांग्रेस सरकारों के दौरान किसी न किसी नेता पर भ्रष्टïाचार के आरोप लगते रहे और आए दिन कोई न कोई बड़ा घोटाला सामने आया। लोकतंत्र में चुनाव परिणाम जनता के मूड पर निर्भर करते हैं। विधानसभा के चुनावों में क्षेत्रीय मुद्दे होते हैं। जनता का सरकार बनाने का उद्देश्य होता है और सरकार अच्छे बहुमत से बने, यह पार्टी की भी इच्छा रहती है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!