Edited By Rakhi Yadav, Updated: 06 Apr, 2018 02:14 PM
मिशन 2019 के चुनाव में फतह हासिल की जा सके उसके लिए भाजपा ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। जिसके चलते कैबिनेट में फेरबदल को लेकर भाजपा हाईकमान ने हरी झंडी दे दी है....
चंडीगढ़(ब्यूरो): मिशन 2019 के चुनाव में फतह हासिल की जा सके उसके लिए भाजपा ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। जिसके चलते कैबिनेट में फेरबदल को लेकर भाजपा हाईकमान ने हरी झंडी दे दी है। जिसके बाद से ये अनुमान लगाया जा रहा है कि अब खट्टर मंत्रिमंडल में किसी भी समय बदलाव हो सकता है।
खबर आ रही है कि इस बार सरकार ने चुनाव में नए चेहरों को लाने का फैसला किया है। जबकि पुराने मंत्रियों की छुट्टी करके उन्हें किसी अहम ओहदों पर नियुक्त किया जाएगा। साथ ही भाजपा हाईकमान मंत्रिमंडल में फेरबदल के साथ ही उपमुख्यमंत्री बनाने पर भी विचार कर रही है। लेकिन उस पर अभी तक सहमति नहीं बन पाई है।
सरकार के इस फैसले के बाद महकमें में हड़कंप मचना शुरू हो गया है। वहीं भाजपा नए चेहरे लाकर सरकार में जोश भरना चाहती है। साथ ही उन्होंने आने वाले चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है।