Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 08 Dec, 2022 07:23 PM
एक बार फिर से मोदी लहर चली और गुजरात के चुनाव में कांग्रेस और आप को बहा ले गई। लगातार 7वीं बार जीतकर भाजपा ने इतिहास रच दिया है। सरकार बनाने के दावे करने वाले अरविंद केजरीवाल को गुजरात की जनता से आइना दिखा दिया।
गुड़गांव, (ब्यूरो): एक बार फिर से मोदी लहर चली और गुजरात के चुनाव में कांग्रेस और आप को बहा ले गई। लगातार 7वीं बार जीतकर भाजपा ने इतिहास रच दिया है। सरकार बनाने के दावे करने वाले अरविंद केजरीवाल को गुजरात की जनता से आइना दिखा दिया। कांग्रेस ने भी गुजरात में मुंगेरीलाल के सपने देखे थे। जो सच होने ही नहीं थे। यह बात पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल ने गुजरात चुनाव पर खुशी मनाते हुए कही। इस खुशी में वे कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली में दीन दयाल उपाध्यय मार्ग स्थित भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय भी पहुंचे।
गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
नवीन गोयल ने कहा कि गुजरात के 2022 के विधानसभा चुनाव में वर्ष 1985 और 2002 का रिकॉर्ड टूटा है। साल 2002 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने 127 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। बात करें गुजरात में नरेंद्र मोदी के राजनीतिक सफर की तो वर्ष 2001 में बीजेपी ने नरेंद्र मोदी को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया। मोदी के मुख्यमंत्री बनने के बाद अगले ही साल 2002 में चुनाव हुए। मोदी के नेतृत्व में इस चुनाव में बीजेपी ने 127 सीटों पर जीत दर्ज की। अब 2022 में गुजरात में बीजेपी ने प्रचंड जीत के साथ इतिहास रच दिया है। अब कांग्रेस रूपी नैया का कोई खेवैया नहीं रहा। कांग्रेस डूबता जहाज नहीं, बल्कि कांग्रेस का जहाज डूब चुका है। रही आम आदमी पार्टी की बात तो सरकार बनाने के दावे करने वाले केजरीवाल अब गुजरात में कुछ सीटें लेकर इतरा रहे हैं।