Edited By Shivam, Updated: 08 Dec, 2020 08:34 AM
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक 12 दिसम्बर को पंचकूला में होनी निश्चित हुई है। बैठक में प्रदेश चुनाव समिति सदस्यों के अलावा भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े और सह प्रभारी अन्नपूर्णा...
चंडीगढ़ (पांडेय): भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक 12 दिसम्बर को पंचकूला में होनी निश्चित हुई है। बैठक में प्रदेश चुनाव समिति सदस्यों के अलावा भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े और सह प्रभारी अन्नपूर्णा देवी विशेष रूप से मौजूद रहने वाले हैं।
प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में मेयर और स्थानीय निकाय चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों के नाम तय किए जाएंगे। धनखड़ ने कहा कि प्रदेश में होने वाले निगम चुनावों में भाजपा और जेजेपी की स्थानीय इकाइयां आपसी तालमेल सुनिश्चित करेंगी।
बैठक में मुख्यमंत्री मनोहरलाल, संगठन मंत्री रविंद्र राजू के अलावा हरियाणा से तीनों केंद्रीय मंत्री रतनलाल कटारिया, राव इंद्रजीत सिंह, कृष्णपाल गुर्जर, शिक्षा मंत्री कंवरपाल, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, कैप्टन अभिमन्यु, चौधरी बीरेंद्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष सुभाष बराला, डॉ. सुधा यादव व चुनाव समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहेंगे।