संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में न्यूयॉर्क जाएंगे बिप्लब कुमार देब

Edited By Harman, Updated: 29 Sep, 2026 12:00 PM

biplab kumar deb to visit new york as a member of the indian parliamentary deleg

संयुक्त राष्ट्र के 81वें सामान्य अधिवेशन (81st Session of the United Nations General Assembly) के अवसर पर पश्चिम त्रिपुरा के सांसद एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब भारत के संसदीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में न्यूयॉर्क का दौरा...

नई दिल्ली : संयुक्त राष्ट्र के 81वें सामान्य अधिवेशन (81st Session of the United Nations General Assembly) के अवसर पर पश्चिम त्रिपुरा के सांसद एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब भारत के संसदीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में न्यूयॉर्क का दौरा करेंगे। उनका यह दौरा 5 से 9 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित है।

इस दौरान बिप्लब कुमार देब संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र से जुड़े कार्यक्रमों में भारत के संसदीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में भाग लेंगे। यह दौरा वैश्विक मंच पर भारत के लोकतांत्रिक अनुभव, विकास यात्रा और अंतरराष्ट्रीय सहयोग से जुड़े विषयों को समझने तथा विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद का अवसर प्रदान करेगा। बिप्लब कुमार देब लंबे समय से सार्वजनिक जीवन और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने राज्य के विकास और विभिन्न जनकल्याणकारी विषयों पर कार्य किया तथा वर्तमान में पश्चिम त्रिपुरा से लोकसभा सांसद के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र महासभा का मंच विश्व के विभिन्न देशों को वैश्विक चुनौतियों, विकास, शांति, सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय सहयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श का अवसर प्रदान करता है। ऐसे में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा बनकर बिप्लब कुमार देब का न्यूयॉर्क दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!