Edited By Punjab Kesari, Updated: 15 Feb, 2018 11:49 AM
जींद रैली में जाने के लिए CM खट्टर के लिए एक खास अंदाज में मोटरसाइकिल तैयार की गई। कुछ ही देर में हरियाणा मुख्यमंत्री करनाल के PWD रेस्ट हॉउस से रैली के लिए इस बाइक से रवाना होंगे।
करनाल(विकास मेहला): जींद में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पार्टी के 'मिशन-2019' का आगाज करेंगे। जिसको लेकर आज जींद में युवा हुंकार रैली का आयोजन किया है। रैली में पहुंचने के लिए अलग-अलग जिलों से कार्यकर्ता रवाना हो चुके हैं। वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नई पुलिस लाइन से बाइक रैली को हरी झंडी देकर रवाना किया। जिसके बाद मुख्यमंत्री खुद हैलीकॉप्टर से रैली के लिए रवाना हुए। करनाल में रैली में जाने के लिए हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
इसी दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जींद की युवा हुंकार रैली एतिहासिक होगी। रैली से प्रदेश की जनता को कई फायदें मिलेंगे। आज से 2019 के चुनाव का आगाज होगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि रैली में का4यकर्ता अनुशासन से पहुंचेेंगे। मुख्यमंत्री थोड़ी देर में जींद पहुंच जाएंगे। जहां से वे रैली स्थल तक बाइक पर जाएंगे। जींद में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं। चप्पे-चप्पे पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं।