बाइक की ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ंत, 1 की मौत, 2 घायल

Edited By Isha, Updated: 14 Nov, 2019 01:19 PM

bike collided with tractor trolley 1 killed 2 injured

गांव अभोली के पास टै्रक्टर-ट्राली के साथ बाइक की भिडं़त से 1 की मौत हो गई और 2 बुरी तरह जख्मी हो गए। उपचार के लिए नागरिक अस्पातल सिरसा भर्ती करवाया गया है और शव को पोस्टमार्टम करके....

सिरसा (सतनाम) : गांव अभोली के पास ट्रैक्टर-ट्राली के साथ बाइक की भिडंत से 1 की मौत हो गई और 2 बुरी तरह जख्मी हो गए। उपचार के लिए नागरिक अस्पातल सिरसा भर्ती करवाया गया है और शव को पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार रानियां की ओर से पराली की गट्ठों से भरा ट्रैक्टर ट्राली आ रहा था और सिरसा की हुडा कालोनी में कार्य करके मजदूर अपने घर रानियां जा रहे थे। 

गांव अभोली के पास जैसे ही वे इस ट्रैक्टर ट्राली को क्रॉस करने लगे तो पराली की 1 गट्ठ बाइक पर गिर गई और दूसरी गट्ठ बाइक सवार मजदूरों पर गिर गई।जिससे मजदूर गिर गए। बाइक चालक बूटा सिंह पुत्र मंहगा सिंह निवासी रानियां, सवार अर्जुन पुत्र अशोक कुमार ट्राली के नीचे आ गया और अन्य सवार व्यक्ति हरजिंद्र सिंह पुत्र गजन सिंह भी चपेट में आ गया। 

ट्राली का टायर अर्जुन पुत्र अशोक से गुजर गया। अर्जुन की मौके पर मौत हो गई और 2 अन्य लोग भी बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिरसा नागरिक अस्पताल भिजवाया गया। जहां पर मृतक शरीर का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया और अन्य 2 घायल व्यक्तियों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!