बरोदा में जीत दर्ज करने के बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया जनता का धन्यवाद

Edited By vinod kumar, Updated: 10 Nov, 2020 06:33 PM

bhupinder singh hooda thanked the public after winning in baroda

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बरोदा उपचुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद जनता का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा है कि बरोदा में कांग्रेस उम्मीदवार इंदुराज नरवाल उर्फ भालू की जीत, बरोदा की 36 बिरादरी, पूरे हरियाणा, हर...

गोहाना (सुनील जिंदल): पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बरोदा उपचुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद जनता का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा है कि बरोदा में कांग्रेस उम्मीदवार इंदुराज नरवाल उर्फ भालू की जीत, बरोदा की 36 बिरादरी, पूरे हरियाणा, हर किसान, मजदूर, कर्मचारी और छोटे कारोबारी की अपनी जीत है। चुनाव के नतीजे से पता चल गया है कि जनता का बीजेपी-जेजेपी सरकार से मोहभंग हो चुका है। उन्होंने कहा कि जनता ने इस चुनाव में गठबंधन सरकार के खिलाफ अविश्वास पारित कर दिया है। यहां से शुरू हुई बदलाव की लहर पूरे हरियाणा से होते हुए चंडीगढ़ तक जाएगी। 

रोहतक में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि चुनाव से पहले उन्होंने मुख्यमंत्री को बरोदा से चुनाव लड़ने का न्यौता दिया था। लेकिन तब मुख्यमंत्री ने खुद चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि यहां से बीजेपी का साधारण कार्यकर्ता भी चुनाव जीत जाएगा। इसलिए मुख्यमंत्री को अब बताना चाहिए कि किस पार्टी का साधारण कार्यकर्ता चुनाव जीता है?

PunjabKesari, haryana

हुड्डा ने कहा कि साधारण किसान परिवार के इंदुराज नरवाल की जीत प्रदेश की राजनीति में बहुत मायने रखती है। इससे लोगों में भरोसा जागा है कि साधारण परिवार के बच्चे भी राजनीति में आ सकते हैं और इतनी बड़ी जीत दर्ज़ कर सकते हैं। इंदुराज की ये जीत हरियाणा में सत्ता परिवर्तन की शुरुआत करेगी। हुड्डा ने कहा कि इस चुनाव में सत्ताधारी गठबंधन ने वोट हासिल करने के लिए हरेक हथकंडा अपनाया। उसने सत्ता और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया। 

सरकार ने लोगों को अनैतिक प्रलोभन से लुभाने की कोशिश की। लेकिन जनता ने उसे इतने बड़े अंतर से हराकर सबक सिखाने का काम किया। बरोदा की जनता ने बता दिया है कि अब हरियाणा के लोग किसी भी तरह के झांसे या जुमले में नहीं फंसने वाले। लोग जमीनी हकीकत और असली मुद्दों के आधार पर ही वोट करेंगे। जो भी सरकार उनके अधिकारों पर कुठाराघात करेगी, जनता उसे सबक सिखाने का काम करेंगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!