Edited By Shivam, Updated: 22 May, 2019 10:40 PM
जींद प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि लोकसभा चुनावों को लेकर विभिन्न चैनलों के एग्जिट पोल वीरवार को झूठे साबित हो जाएंगे। हरियाणा में कांग्रेस पार्टी 2004 और 2009 के प्रदर्शन को दोहराने का काम करेगी। बुधवार सायं जींद के कांग्रेस भवन...
जींद (जसमेेर): जींद प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि लोकसभा चुनावों को लेकर विभिन्न चैनलों के एग्जिट पोल वीरवार को झूठे साबित हो जाएंगे। हरियाणा में कांग्रेस पार्टी 2004 और 2009 के प्रदर्शन को दोहराने का काम करेगी। बुधवार सायं जींद के कांग्रेस भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे भूपेंद्र हुड्डा ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलवाया कि सोनीपत से उनकी जीत निश्चित है। अब कार्यकर्ताओं को वीरवार को मतगणना की अंतिम लड़ाई लडऩी है, इसमें कार्यकर्ताओं को यह सुनिश्चित करना है कि मतगणना में किसी तरह की गड़बड़ी कोई भी नहीं कर पाए।
सीएम हुड्डा ने कहा कि एग्जिट पोल 2004 के लोकसभा चुनावों में भी झूठे साबित हुए थे, इस बार भी यही होने जा रहा है। हरियाणा में कांग्रेस पार्टी के लिए उन्होंने पूरे प्रदेश में प्रचार किया और वह दावा कर सकते हैं कि कांग्रेस हरियाणा में सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। यह नहीं हो पाया तो कांग्रेस 2004 और 2009 की तरह कम से कम 9 सीटों पर हर हालत में विजयी होगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की कर्मचारी, किसान, गरीब, मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ जनादेश ईवीएम में बंद किया है। वीरवार को जब ईवीएम खुलेंगी तो भाजपा की जनविरोधी नीतियों की हार और कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों पर बने संकल्प पत्र की जीत होगी। सत्ता में आते ही कांग्रेस अपने सभी चुनावी वायदे पूरे करेगी, जबकि भाजपा ने अपना एक भी चुनावी वायदा पूरा नहीं किया।