जनक्रांति यात्रा से प्रदेश में बदलाव की आंधी: हुड्डा

Edited By Nisha Bhardwaj, Updated: 01 Jul, 2018 11:01 AM

bhupinder singh hooda jankranti yatra

गर्मी के बावजूद गगनभेदी जयकारों के बीच जनक्रांति यात्रा में उमड़ी भीड़ से उत्साहित होकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दावा किया कि होडल, समालखा और अब पुन्हाना में जनक्रांति यात्रा में लोगों की हाजिरी व उत्साह देखकर वह नि:संकोच कह सकते...

पुन्हाना: गर्मी के बावजूद गगनभेदी जयकारों के बीच जनक्रांति यात्रा में उमड़ी भीड़ से उत्साहित होकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दावा किया कि होडल, समालखा और अब पुन्हाना में जनक्रांति यात्रा में लोगों की हाजिरी व उत्साह देखकर वह नि:संकोच कह सकते हैं कि हरियाणा में बदलाव की आंधी चल रही है। 

हुड्डा ने पुन्हाना में युवाओं के लिए ऐलान करते हुए कहा कि कांग्रेस का राज आने पर नौकरियों के लिए आवेदन करते समय उन्हें कोई शुल्क नहीं देना होगा। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के शुरू करवाए कार्यों के फीते काटना भाजपा सरकार की एकमात्र उपलब्धि है। अच्छे दिन आएंगे का नारा देकर सत्ता में आई भाजपा सरकार से किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी हर वर्ग परेशान है। उन्होंने जनता से सीधा संवाद करते हुए पूछा आप बताइए अच्छे दिन आए या चले गए। भीड़ से आवाज गूंजी कि चले गए।

हुड्डा ने कहा कि आगामी चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने पर पैट्रोलियम पदार्थों पर वैट आधा कर दिया जाएगा। उनकी सरकार बनने के बाद हरियाणा में पहले की तरह पैट्रोलियम पदार्थ देश भर में सबसे सस्ता हो जाएगा। उन्होंने वायदा किया कि कांग्रेस सरकार आने के बाद यहां इस कद्र विकास किया जाएगा कि कर्मचारी खुद मेवात की नियुक्ति मांगेंगे। उन्होंने कहा कि बुढ़ापा पैंशन 3000 रुपए महीना की जाएगी। पिछली बार की तरह किसानों और गरीबों के सहकारी बैंकों के कर्जे माफ  कर दिए जाएंगे। हुड्डा ने मेवात की जनता से अपना 2 पीढ़ी का रिश्ता बताकर भाईचारा और एकजुट होकर मदद की अपील की। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!