भूपेंद्र हुड्डा को जनता से माफी मांगनी चाहिए : नायब सिंह सैनी

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 27 Aug, 2018 07:37 AM

bhupinder hooda should apologize to the public

राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इनैलो का अस्तित्व समाप्त हो रहा है इसलिए बौखला कर अनाप-शनाप बयानबाजी कर रही है।संवाददाता से विशेष बातचीत में सैनी ने कहा कि एस.वाई.एल. को लेकर इनैलो...

पंचकूला(धरणी): राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इनैलो का अस्तित्व समाप्त हो रहा है इसलिए बौखला कर अनाप-शनाप बयानबाजी कर रही है।संवाददाता से विशेष बातचीत में सैनी ने कहा कि एस.वाई.एल. को लेकर इनैलो ढकोसला कर रही है। अभय चौटाला के पिता और दादा  दोनों हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे हैं, उन्होंने एस.वाई.एल. को लेकर क्या किया इसका जवाब इनैलो जनता को दें। हरियाणा की बीजेपी सरकार ने एस.वाई.एल. की पैरवी कोर्ट में अच्छी की। एस.वाई.एल. पर हरियाणा का अधिकार है जो हम लेकर रहेंगे। 

उन्होंने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व इतना ऊंचा है की उन्होंने देश के लिए मजबूती से विकास किया।  अटल जी के शोक में कई देशों ने भी अपने झंडे को झुकाया है। सैनी ने कहा कि इनैलो-बी.एस.पी. गठबंधन दूध में नींबू निचोडऩे जैसा है। अकाली दल की कुरुक्षेत्र रैली के संबंध में सैनी ने कहा कि चुनाव के समय प्रत्येक व्यक्ति व पार्टी आकर अपना दवा पेश किया है, लेकिन जनता सब जानती है की किस प्रकार नरेंद्र मोदी के कारण देश मजबूती से आगे बढ़ रहा है। सांसद सैनी ने संबंध में नायब सिंह ने कहा कि कोई भी अपने आप को ये नहीं कहेगा की मैं मजबूत नहीं हूं लेकिन पता तब चलता है जब जनता उसे वोट देती है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा को तो जनता से माफी मांगनी चाहिए कि वे जनता के लिए कुछ नहीं कर पाए। इसका कारण यह था की वे सोनिया गांधी के सामने मजबूर थे और मनमोहन सिंह भी मजबूर प्रधानमंत्री थे।

आगामी विधानसभा सत्र में इनैलो या कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। जब किसी मुद्दों को लेकर हम चर्चा के लिए इनको बुलाते है तो वाक आऊट करके बाहर आ जाते हैं और सुर्खियां बटोरने में लग जाते है। दोनों पार्टियों ने हरियाणा को छोड़कर अपने आप को मजबूत करने का काम किया है। इलैक्शन के नजदीक आने पर अभी कुछ लोग और भी उठ खड़े होंगे। अशोक तंवर की साईकिल अम्बाला में पैंचर हो गई। अशोक तंवर भीड़ नहीं जुटा पाए, इसलिए केवल यात्रा की घोषणा करके वापस आ गए। कांग्रेस की रैलियों में लोग आना पसंद नहीं करते उन्हें बाहर से बुलाया जाता है। कोंग्रस ने जनता पर बहुत अत्याचार किए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!