Edited By Manisha rana, Updated: 06 Jun, 2024 04:17 PM
दिल्ली आवास में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान और नए सांसदों के साथ प्रेस वार्ता की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में निर्वाचित सांसद दीपेंद्र हुड्डा, सतपाल ब्रह्मचारी, वरुण मुलाना और जय प्रकाश भी मौजूद रहें। वहीं...
दिल्ली (कमल कंसल) : दिल्ली आवास में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान और नए सांसदों के साथ प्रेस वार्ता की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में निर्वाचित सांसद दीपेंद्र हुड्डा, सतपाल ब्रह्मचारी, वरुण मुलाना और जय प्रकाश भी मौजूद रहें। वहीं सिरसा से नवनिर्वाचित सांसद कुमारी सैलजा मौजूद नहीं रही। इस दौरान भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा की प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला।
जीरो से पांच सीटों पर आए- भूपेंद्र सिंह हुड्डा
इस दौरान भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हम इन चुनावों में हरियाणा में 0 से 5 सीटों पर आए हैं। भाजपा 10 सीटों से पांच पर सिमटी है। हमारा वोट प्रतिशत तकरीबन 18% बढ़ा है। हमने 46 विधानसभा सीटों पर लीड किया है। इसके साथ ही महंगाई, बेरोजगारी सहित ऐसे कई मुद्दे हैं, जिनसे लोग परेशान हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हम एक मोर्चा जीत चुके हैं। लोकसभा के बाद अब विधानसभा के लिए जुट जाएंगे। हम अब हर विधानसभा क्षेत्र में लोगों के बीच जाएंगे। वहीं उदयभान ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव में 70 से ज्यादा सीट जीतेगी। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सरकार ने लोगों का विश्वास खो दिया है। उन्हें खुद सरकार छोड़ देनी चाहिए, विधानसभा भंग करके नया मैनडेट लेना चाहिए।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)