Edited By Deepak Paul, Updated: 10 Jan, 2019 06:02 PM
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के गनमैन रहे हसनगढ़ निवासी भलेराम कोहाड़ का 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। आज 11:00 बजे गांव के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। बता दें कि भले राम कोहाड़ नेताजी सुभाष चंद्र बोस के गनमैन थे और बुधवार को उनका देहांत...
हिसार(ब्यूरो): नेताजी सुभाष चंद्र बोस के गनमैन रहे हसनगढ़ निवासी भलेराम कोहाड़ का 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। आज 11:00 बजे गांव के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। बता दें कि भले राम कोहाड़ नेताजी सुभाष चंद्र बोस के गनमैन थे और बुधवार को उनका देहांत हो गया था।
स्वतंत्रता सेनानी भलेराम कोहाड़ के निधन पर गांव के सरपंच सामाजिक संगठन ने गहरा दुख व्यक्त किया है। परिवार के लोगों में सतबीर कोहाड़, रणधीर कुमार, रणबीर, बलजीत सहित परिवार के लोगों ने बताया कि वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे।