Edited By Naveen Dalal, Updated: 10 May, 2019 03:15 PM
लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान आम आदमी के वरिष्ठ नेता व पंजाब के सिंगर भगवंत सिंह मान कुरुक्षेत्र लोकसभा के हलका...
कुरूक्षेत्र (रणदीप रोड): लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान आम आदमी के वरिष्ठ नेता व पंजाब के सिंगर भगवंत सिंह मान कुरुक्षेत्र लोकसभा के हलका शाहबाद मारकंडा में पहुंचे। जहां भगवंत मान ने रोड शो के द्वारा जजपा प्रत्याशी जयभगवान शर्मा डी डी के पक्ष में प्रचार प्रसार कर कर लोगों से वोट देने के अपील की। जिसके बाद वह अपने काफिले के साथ शाहबाद, पिपली व कुरुक्षेत्र से होते हुए कैथल पहुंचे। इस दौरान भगवंत मान ने कहा कि दुष्यंत चौटाला मेरे पुराने मित्र हैं। दुष्यंत चौटाला के कहने पर वह कुरुक्षेत्र आए हैं।
उन्होंने कहा कि 16वीं लोकसभा में वह दोनों ने मिलकर हरियाणा, पंजाब और देश के लोगों के मुद्दे संसद में उठाते रहे है। वहीं उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कुरुक्षेत्र हुई मोदी की रैली को विफल बताया। साथ ही उन्होंने इस दौरान मोदी को इंटरनेशनल गप्पी की संज्ञा दी और कहा कि बीजेपी 12 मई को जनता वोट की चोट से कांग्रेस और बीजेपी का सुपडा साफ करेगी। मांन ने कहा मोदी फ़ौज का राजनीतिकरण कर रहे है। जैसे कि मोदी खुद आंतकवादियो को मारने गए थे।
उन्होंने कहा कि जिस तरह लाइन में लगकर लोगों ने नोटबंदी करी थी उसी तरह लोग 12 मई को लाइनों में लगकर मोदी के खिलाफ वोट बंदी करेंगे। मांन ने कहा ईवीएम मशीन पर ना तो झाड़ू तागड़ी ना पंजा ना चप्पल का निशान होगा यहां तो आम आदमी के बच्चों के भविष्य बनेगा। साथ ही आमजन से जजपा को भारी मतों से जिताने की अपील की। मोदी संसार के सबसे बड़े झूठा और जुमलेबाज कहा।