Edited By Deepak Paul, Updated: 16 Oct, 2018 10:50 AM
गांव सुकेराखेड़ा के किसान गुरतेज सिंह ने जहर पीकर जान दे दी। इससे पहले किसान ने सुसाइड नोट लिख आढ़ती पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए हैं। वहीं, सूचना पाकर चौटाला चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डबवाली के सरकारी अस्पताल में...
डबवाली(संदीप): गांव सुकेराखेड़ा के किसान गुरतेज सिंह ने जहर पीकर जान दे दी। इससे पहले किसान ने सुसाइड नोट लिख आढ़ती पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए हैं। वहीं, सूचना पाकर चौटाला चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डबवाली के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। मृतक के पुत्र महेंद्र सिंह के बयान के आधार पर पुलिस ने लाभ सिंह पुत्र सुखदेव सिंह, सुखदेव सिंह पुत्र चुघा सिंह, राजेंद्र सिंह पुत्र मेजर सिंह, मेजर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह व राजेंद्र कुमार पुत्र काशी राम के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दिए बयान में मृतक किसान के बेटे महेंद्र ने कहा कि गांव के लाभ सिंह पुत्र सुखदेव सिंह के पास वर्ष 2000 से 2006 तक आढ़त थी। लाभ सिंह ने एक दिन उसके पिता को बैंक से कम ब्याज दर पर लिमिट बनवा देने के लिए कहा। लिमिट बनवाने के दौरान लाभ सिंह ने उसके पिता के हस्ताक्षर करवाए हुए खाली चैक व खाली पेपर पर हस्ताक्षर करवा लिए।
कुछ समय बाद लाभ सिंह ने राजस्थान के मटीली में भतीजे राजेंद्र व पिता लाभ सिंह चैक बैंक में लगवा दिया। खाली प्रनोट अदालत में पेश कर उसके पिता पर केस कर दिया गया। लाभ सिंह मृतक किसान गुरतेज सिंह पर लगातार 25 लाख रुपए या फिर 3 एकड़ जमीन नाम करवाने के लिए दबाव बना रहा था। उसकी मांग नहीं मानने की सूरत में जेल जाने की धमकी देता था। इससे परेशान होकर उसके पिता ने रात को जहर पी लिया।