पुराना वाहन खरीदे से पहले पढ़े ये खबर, वरना जाएंगे सलाखों के पीछे

Edited By Deepak Paul, Updated: 09 Sep, 2018 01:43 PM

be the first to buy old vehicles be careful behind the bars

अगर आज अाप पुराना वाहन खरीद रहे है तो यह खबर आपके लिए है। जरा रुकिए और ध्यान दे कहीं जो वाहन आप खरीद रहे है उसके बारे में आप ने पूरी जानकारी हासिल कर ली है या नही। वाहन के कागजात आप ने भली भांति चैक कर लिए है या नही। अगर नही तो रुकिए ओर तमाम चीजे...

भिवानी(अशोक भारद्वाज): अगर आज अाप पुराना वाहन खरीद रहे है तो यह खबर आपके लिए है। जरा रुकिए और ध्यान दे कहीं जो वाहन आप खरीद रहे है उसके बारे में आप ने पूरी जानकारी हासिल कर ली है या नही। वाहन के कागजात आप ने भली भांति चैक कर लिए है या नही। अगर नही तो रुकिए ओर तमाम चीजे परख ले। वरना अापकों भी जेल ही हवा खानी पड़ सकती है। भिवानी पुलिस ने अाज एक एेसे गिरोह का भड़ाफोड़ किया है, जो वाहनों की चोरी करने के बाद उनकी नकली अारसी बनाकर बेचा करता था। पुलिस ने गुप्त सूचना के अाधार पर छापेमारी कर अारोपी को रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। हालाकि इसका एक साथी पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने अारोपी से 6 मोटरसाईकिल, एक थ्री व्हीलर व एक पीकप डाला भी बरामद किया है। 
PunjabKesari
एएसआई कृष्ण कुमार का कहना है कि ये लोग मोटरसाईकिल को देखकर उसे नकली चांबी लगाकर ले जाते थे। बाद में उस मोटरसाइकिल की नकली आरसी बना कर उसे बाजार में या फिर किसी अन्य व्यक्ति को बेच देते थे। वाहनों की नकली अारसी बीरण गांव में ही बनाई जाती थी।  उन्होंने बताया कि इनका एक साथी नवरत्न भी चोरी व नकली आरसी बनाने के काम में साथ था जिसे पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार किया हुआ है तथा आज कल वह जेल में है।
PunjabKesari
अारोपी की पहचान बीहण निवासी मनोज के रुप में हुई है। पुलिस का कहना है कि इसे न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएंगा तथा उन्हें उम्मीद है कि इससे ओर भी चोरी की मोटरसाईकिल व अन्य सामान बरामद होगा। उन्होंने बताया कि नकली आरसी बनाने का सामान भी चोरो से बरामद करना है। 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!