हरियाणा में फसल बीमा के नाम पर करोड़ों का घोटाला: बत्रा

Edited By Shivam, Updated: 23 Dec, 2018 08:30 PM

batra said crores scam on the name of crop insurance in haryana

कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री सुभाष बत्रा ने हरियाणा सरकार पर फसल बीमा योजना के नाम से करोड़ों रुपए का घोटाला करने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। बत्रा राहुल गांधी द्वारा किसान सेल का राष्ट्रीय संयोजक बनाए जाने पर धन्यवाद करते हुए रोहतक में...

रोहतक(दीपक): कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री सुभाष बत्रा ने हरियाणा सरकार पर फसल बीमा योजना के नाम से करोड़ों रुपए का घोटाला करने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। बत्रा राहुल गांधी द्वारा किसान सेल का राष्ट्रीय संयोजक बनाए जाने पर धन्यवाद करते हुए रोहतक में आयोजित पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। साथ ही उन्होंने कहा कि हरियाणा और केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनना तय है, क्योंकि भाजपा से कोई वर्ग खुश नहीं है।

PunjabKesari, subhash Batra, Congress

बत्रा ने कहा राहुल गांधी ने जो किसान सेल में राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है, उसे वे मेहनत कर निभाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन ने किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है। कांग्रेस के शासन में कभी कभार ही इस तरह की सूचना मिलती थी। साथ ही उन्होंने कहा कि हरियाणा में फसल बीमा योजना के तहत करोड़ों रुपए का घोटाला किया गया है, जिसकी जांच होनी चाहिए। उन्हें पंजाब व चंडीगढ़ की जिम्मेदारी मिली है, वे किसानों के हित के लिए काम करेंगे।

PunjabKesari, subhash Batra, Congress

पूर्व मंत्री ने कहा कि तीन राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ किया है। हरियाणा में भी कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी और यहां भी किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनी तय है, क्योंकि भाजपा से कोई भी वर्ग खुश नहीं है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!