Edited By Punjab Kesari, Updated: 24 Sep, 2017 02:40 PM
बराड़ा नगरपालिका में आज चुनाव हो रहे हैं। 15 वार्डों के लिए चुनाव हो रहा
बराड़ा(अनिल कुमार): बराड़ा नगरपालिका में आज चुनाव हो रहे हैं। 15 वार्डों के लिए चुनाव हो रहा है। निगम क्षेत्र के 16,689 मतदाता 49 प्रत्याक्षियों के भविष्य का फैसला करेंगे। सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 5 बजे तक चलेगी। आज शाम को ही मतों का गणना करके चुनाव के नतीजे आ जाएंगे। चुनाव में ई.वी.एम. मशीनों का प्रयोग हो रहा है।
वहीं चुनाव को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके। फिलहाल चुनाव शांति पूर्ण तरीके से चल रहे हैं।