Edited By Rakhi Yadav, Updated: 02 Nov, 2018 08:32 AM
पंजाब एंड हरियाणा बार काऊंसिल के सदस्य चुनने के लिए प्रदेश के वकील शुक्रवार को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दोनों राज्यों के हजारों वकील बार काऊंसिल के लिए 25 सदस्यों का चयन....
नारायणगढ़(सुशील): पंजाब एंड हरियाणा बार काऊंसिल के सदस्य चुनने के लिए प्रदेश के वकील शुक्रवार को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दोनों राज्यों के हजारों वकील बार काऊंसिल के लिए 25 सदस्यों का चयन करेंगे। चंडीगढ़ में मतदान वीरवार को हो चुका है।
बताते चले कि बार काऊंसिल पंजाब एंड हरियाणा के 25 सदस्यों का चुनाव करने के लिए इस बार 107 उम्मीदवार मैदान में है, जिन्हें दोनों राज्यों व चंडीगढ़ के लगभग 61 हजार 400 वकील मतदाता हैं। पिछले कई दिनों से उम्मीदवार वकीलों को अपने पक्ष में करने व उनका समर्थन हासिल करने के लिए दिन-रात एक किए हुए थे। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट बार में लगभग 9600 मतदाता है।
जबकि चंडीगढ़ जिला अदालत में वकील मतदाताओं की संख्या 1200 के करीब है। चंडीगढ़ के वकीलों ने वीरवार को अपना निर्णय व उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटियों में बंद कर दिया है। इसी तरह पंजाब व हरियाणा दोनों राज्य में मतदाताओं की संख्या 51,000 के करीब है, जो विभिन्न बारों में शुक्रवार को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।