Edited By Isha, Updated: 22 Jul, 2021 12:57 PM
5 किसानों की रिहाई के लिए बरनाला रोड पर बीती 18 जुलाई से आमरण अनशन पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा के नेता बलदेव सिंह सिरसा का स्वास्थ्य निरंतर गिर रहा है। धरनारत किसानों ने बलदेव सिंह का स्वास्थ्य जांचने के लिए आने वाले सरकारी चिकित्सकों पर संतुष्टि
सिरसा: 5 किसानों की रिहाई के लिए बरनाला रोड पर बीती 18 जुलाई से आमरण अनशन पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा के नेता बलदेव सिंह सिरसा का स्वास्थ्य निरंतर गिर रहा है। धरनारत किसानों ने बलदेव सिंह का स्वास्थ्य जांचने के लिए आने वाले सरकारी चिकित्सकों पर संतुष्टि नही जताई । किसान नेता गुरप्रीत गिल के अनुसार बलदेव सिंह सिरसा का पांच से छह किलो वजन घट चुका है। वहीं दूसरी तरफ बलदेव सिंह सिरसा का कहना है कि जब तक किसानों की रिहाई नहीं हो जाती, वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे।
किसान नेता गुरप्रीत गिल ने कहा कि गिरफ्तार किसानों की रिहाई के लिए बलदेव सिंह सिरसा के आमरण अनशन का छठा दिन है। सरकारी चिकित्सक से उन्हाेंने उनकी मेडिकल रिपोर्ट मांगी तो उन्होंने उपलब्ध नहीं करवाई। जिसके बाद बलदेव सिंह ने मेडिकल करवाने से इंकार किया तो उसके बार रिपोर्ट दी है। इसके साथ ही वजन करने वाली मशीन सही नहीं है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)