Edited By Manisha rana, Updated: 18 Nov, 2021 08:36 AM
किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी के चुनाव लड़ने की घोषणा पर संयुक्त किसान मोर्चा के नेता बलबीर राजेवाल ने कहा कि उनके साथ भी अब...
चंडीगढ़ (ब्यूरो) : किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी के चुनाव लड़ने की घोषणा पर संयुक्त किसान मोर्चा के नेता बलबीर राजेवाल ने कहा कि उनके साथ भी अब मोर्चा राजनीतिक दलों के जैसा ही बर्ताव करेगा। उन्हें भी नेताओं की तरह सवाल पूछे जाएंगे।
इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ हुई बैठक में किसानों की 18 सूत्री मांगों को लेकर 32 किसान जत्थेबंदियों की कुछ मांगाों पर सहमति बन गई है। जबकि किसान नेता मुख्यमंत्री के आश्वासन से संतुष्ट नहीं दिखे। बलवीर राजेवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मांगे मान ली है, लेकिन वह संतुष्ट तब होंगे जब वह लागू हो जाएंगी।
वहीं चढूनी ने कल करनाल में किसानों के साथ बातचीत की। इस दौरान यह जानकारी दी गई कि 25 नवंबर को मोहड़ा मंडी से निकलकर टिकरी बॉर्डर जाने वाली किसानों की यात्रा स्थगित कर दी गई है। करनाल के बसताड़ा टोल पर पर हुई बातचीत के बाद चढूनी ने कहा कि 25 नवंबर से अंबाला से यात्रा रखी थी लेकिन एक और ग्रुप ने यह कह दिया कि हम 24 नवंबर को अंबाला से ही यात्रा निकालेंगे।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)